धमतरी

धमतरी में हादसा.. अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत

Dhamtari Road Accident: धमतरी में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। तीन युवकों की हत्या के बाद आज हिट एंड रन का मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया…
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
dhamtari road accident
बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा ( Photo - Patrika )

Dhamtari Road Accident: धमतरी में रायपुर के तीन युवकों की मौ​त की वारदात के बाद अब हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। ( Dhamtari News ) हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शव को बरामद किया गया।

Dhamtari Road Accident: संबलपुर बाईपास के पास हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा संबलपुर बाईपास के पास हुआ है। बताया गया कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं जिसके चलते अज्ञात वाहन चालक ने महिला को रौंद कर फरार हो गया। वहीं कुछ घंटे महिला की लाश सड़क पर लावारिश हालत में पड़ी रही। वहीं लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की पतासाजी कर रही है। वहीं बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हुई है।

धमतरी में थम नहीं रहा वारदात

शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात ढाबा में रायपुर के तीन युवकों को दौड़ा दौड़ कर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से लोग सहम उठे। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। वहीं आज हिट एंड रन का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
13 Aug 2025 01:03 pm
Published on:
13 Aug 2025 01:03 pm
Also Read
View All