धमतरी. राजधानी रायपुर से बस्तर-दंतेवाड़ा को जोडऩे के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साकेत शुक्ला के संयोजन में चल रहे इस अभियान को गति देने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। जिन्होंने धमतरी के विकास के लिए ब्राडगेज को बस्तर तक जोडऩे की वकालत की। साकेत शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में नई राजधानी में रेल सेवा शुरू करने के लिए मंदिर हसौद से केन्द्र तक (20 किमी) रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके बाद केन्द्र से धमतरी तक इस लाइन को बढ़ाया जाएगा, लेकिन रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया। इसके लिए हम सबको मिलकर अपना संघर्ष तेज करना होगा। बैठक में चेम्बर नेता मोहन अग्रवाल, नरेन्द्र रोहरा, पदमाकर वाइकर, भूषण सेठिया, रंजीत छाबड़ा, सुनील भारत, सलीम खिलची, योगेश लाल, दीपक लोढ़े, दीपक सोनकर, सोमेश चतुर्वेदी, नरेश सामनानी, भरत भानुशाली, सौरभ नंदा, जितेन्द्र शर्मा, ऋतुराज पवार, मनीष जैन, नवीन दीवान, मुक्तेश सिन्हा, सकुश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विकास का खुलेगा मार्ग, रोजगार का मिलेगा लाभ
साकेत शुक्ला के संयोजन में चल रहे इस अभियान को गति देने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। जिन्होंने धमतरी के विकास के लिए ब्राडगेज को बस्तर तक जोडऩे की वकालत की।धमतरी विकास मंच के संयोजक शरीफ रोकडिय़ा ने बताया कि यहां के लोग पिछले कई सालों से ब्राडगेज के लिए संघर्ष कर रहे है। इस रेल लाइन को बस्तर से जोड़ दिया जाए तो विकास का मार्ग खुल जाएगा। आवागमन की सुविधा मिलने से लोगों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रायपुर से जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा से भद्राचलम तक ब्राडगेज बिछाने की मांग को लेकर रेस्ट हाउस में बैठक हुई। शहर के प्रबुद्धजनों ने इसके लिए धमतरी जिले के विकास के लिए एक स्वर में आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
प्रशासन की असहयोग से था सुविधा से वंचित
युवा नेता आनंद पवार ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने ब्राडगेज के नाम पर यहां से अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन छह महीने बाद भी निर्माण के लिए एक ईंट भी नहीं रखी। रेलवे प्रशासन की कछुआ चाल और राज्य सरकार के असहयोगात्मक रवैये से धमतरी समेत कांकेर, बस्तर रेलवे सुविधा से वंचित रह गया है।