धमतरी

धमतरी के सूर्यकांत ने 16 साल में 3500 सापों की बचाई जान, इस तरह हुए थे प्रभावित, जानिए ‘स्नेक मैन की कहानी

Story of snake man: घर, दुकान हो या आम रास्ता सांप देखते ही भौहें खड़ी हो जाती है। डर और दहशत के साथ मददगार भी नहीं मिलते, लेकिन धमतरी के रुद्री में एक ऐसा सर्प प्रेमी हैं, जो एक काल में आपकी परेशानी दूर करेगा।

2 min read
Mar 05, 2024
story_of_snake_man.jpg

Story of Snake Man of Dhamtari: घर, दुकान हो या आम रास्ता सांप देखते ही भौहें खड़ी हो जाती है। डर और दहशत के साथ मददगार भी नहीं मिलते, लेकिन धमतरी के रुद्री में एक ऐसा सर्प प्रेमी हैं, जो एक काल में आपकी परेशानी दूर करेगा। साथ ही सांप को न मारकर उसे सुरक्षित जंगल में भी छोड़ता है।

हम बात कर रहे हैं रुद्री के सूर्यकांत साहू की पेशे से पशुपालक है। पिछले 16 वर्षों से सूर्यकांत सर्प मित्र के रूप में काम कर रहे। जहां भी सांप निकलता है। लोग सीधे सूर्यकांत को काल करते हैं। अब तक इन्होंने 3500 सांपो को पकड़कर लोगों को परेशानी से बचाया। साथ ही सांपो को भी बचाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। सोमवार को सूर्यकांत का कलेक्ट्रेट में कलेक्टर नम्रता गांधी ने सम्मान किया। सूर्यकांत साहू को प्रमाण पत्र और स्नैक स्टिक भी प्रदान किया गया। कलेक्टर ने सूर्यकांत के कार्यों की सराहना भी की।

सांप को मारते देखा तो बचाने की जागी इच्छा

सूर्यकांत साहू ने बताया कि उन्हें सांप पकड़ने में रूचि है। उन्होंने लोगों को जब सर्प को पकड़कर मारते देखा तो उनके मन में विचार आया कि इन असहाय प्राणियों की रक्षा करना प्रकृति संतुलन की दृष्टि से जरूरी है। इसके बाद उन्होंने दृढ़ निश्चिय किया कि जैव विविधता एवं सांपों की प्रजाति को बचाने हरसंभव कोशिश करेंगे। लोगों के घरों में घुसे सांप की जानकारी मिलते ही वे उसे पकड़कर वनों में छोड़ देते हैं। 2008 से लगातार रूद्री और रूद्री से 20 किमी क्षेत्रों में जाकर सर्प पकड़ने का नि:शुल्क कार्य कर रहे।

Published on:
05 Mar 2024 04:27 pm