Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नगरी SDM प्रीति दुर्गम और जनपद पंचायत CEO को हटाया गया है। इसके बाद मनोज करकाम को नगरी का नया SDM बनाया गया है, जबकि विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव सेवा संकल्प शिविर के दौरान सरपंचों के विरोध के बाद चर्चा में है। शिविर में सरपंचों को मंच से नीचे उतारने के आरोप के बाद नाराजगी सामने आई थी। सरपंचों ने सांसद भोजराज नाग के सामने विरोध जताया था।