कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार से जुड़ा विषय है। उन्होंने SIR के तहत नामों के विलोपन और उनकी श्रेणियों को लेकर पारदर्शिता की मांग की है। वहीं, निर्वाचन आयोग की ओर से SIR के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण, सत्यापन और नाम जोड़ने या सुधारने के लिए प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई गई हैं।