28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mission-2028 की तैयारी के बीच BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार, रायपुर में गरमाई सियासत

छत्तीसगढ़ में मिशन-2028 की तैयारियों के बीच भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। रायपुर में दोनों दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIR, चुनाव आयोग, आदिवासी हित, जंगल और खनन जैसे मुद्दों पर एक-दूसरे पर निशाना साधा।
3 min read
Google source verification
congress vs bjp

congress vs bjp: मिशन-2028 से पहले रायपुर में BJP-Congress आमने-सामने(photo-patrika group)

BJP Congress Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मिशन-2028 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच रविवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। रायपुर में दोनों दलों के नेताओं ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग, SIR, आदिवासी हित, जंगल और खनन समेत कई मुद्दों पर एक-दूसरे पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहुल गांधी और कांग्रेस के चुनाव आयोग से जुड़े आरोपों पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

Mission 2028 Chhattisgarh: SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर CM साय का राहुल गांधी पर हमला

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी। साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी से निर्वाचन आयोग और देश से माफी मांगने की मांग भी की।

चुनाव आयुक्तों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का दिया हवाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आयोग में मतभेद से जुड़े दावों पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। साय ने कहा कि SIR को लेकर लिए गए फैसले पर चुनाव आयुक्तों के बीच सहमति थी और कांग्रेस के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

EVM को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री ने EVM को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जाने वाले सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता EVM पर सवाल उठाते हैं, जबकि कांग्रेस के कई निर्वाचित प्रतिनिधि इन्हीं चुनावों के जरिए जीतकर आए हैं। साय ने राहुल गांधी से EVM को लेकर उनके आरोपों के संदर्भ में जवाब देने को कहा।

सुखदेव भगत ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल

इधर, कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कीं।

जंगल, जमीन और खनन को लेकर सरकार को घेरा

भगत ने छत्तीसगढ़ में जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए आरोप लगाया कि स्थानीय आदिवासियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने विस्थापन और खनन गतिविधियों को लेकर राज्य सरकार से सवाल किए। भगत ने कहा कि कांग्रेस विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के हित प्रभावित नहीं होने चाहिए।

2028 को लेकर कांग्रेस ने बताया अपना लक्ष्य

सुखदेव भगत ने कहा कि 2028 में सत्ता हासिल करना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य नहीं है। उन्होंने गांधीवादी विचारधारा के साथ शासन की बात कही और संगठन के स्तर पर आगे की तैयारियों का संकेत दिया। उनका यह बयान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद रायपुर में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आया।

SIR के मुद्दे पर भगत का भाजपा पर पलटवार

SIR और चुनाव आयुक्तों से जुड़े विवाद पर भगत ने भाजपा की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग से सवाल कांग्रेस नेता कर रहे हैं, लेकिन जवाब भाजपा की ओर से क्यों दिया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर हुआ सुखदेव भगत का स्वागत

इससे पहले कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में राउत नाचा, पंथी और सुआ नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। भगत का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का पद संभालने के बाद उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।