धमतरी

टीचर ने देवी-देवताओं के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, फिर फेसबुक पर किया पोस्ट, भड़का आक्रोश

शिक्षक ने फेसबुक में देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द भाषा का उपयोग कर फेशबुक में अपलोड कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2017, 6:11 PM IST
facebook

धमतरी. विहिप बजरंग दल प्रखंड धमतरी के युवाओं ने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षाकर्मी मनमोहन झुर्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डीईओ को ज्ञापन सौंपा हैं। शिक्षक ने फेसबुक में देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द भाषा का उपयोग कर फेशबुक में अपलोड कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आला अफसरों ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बजरंग दल के मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र साहू का कहना है कि चनागांव निवासी मनमोहन झुर्री ग्राम बोडऱास मेंं शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर कार्यरत है। उसके द्वारा फेसबुक में हिन्दू देवी-देवताओं की फोटो अपलोड कर अपशब्द भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे हिन्दू समाज की भावना आहत हुई है। उन्होंने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर बजरंग दल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

धीवर समाज का दिवाली मिलन
धमतरी. धीवर समाज द्वारा 26 अक्टूबर को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समाज के अध्यक्ष होरीलाल मत्स्यपाल ने बताया कि यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे रामबाग स्थित सोसाइटी भवन में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के प्रदेशाध्यक्ष थानसिंह मटियारा होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई है।

Published on: