धमतरी

जंगल में बिता रहे थे प्यार भरे निजी पल, युवकों ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर कर दिया वायरल

मगरलोड में एक सरकारी शिक्षक और एक शिक्षिका जंगल में अपने बेहद निजी क्षण बिता रहे थे। इसी दौरान तीन शरारती लड़कों ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने तीन लाख रुपयों की मांग की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 8:12 PM IST
dhamtari_news.jpg

धमतरी. जिले के एक प्रेमी जोड़े का एक बेहद निजी क्षणों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमी जोड़े पेशे से अध्यापक और अध्यापिका है। दोनों ने तीन युवकों पर वीडियो वायरल करने और धमकी देकर पैसों की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार मगरलोड में एक सरकारी शिक्षक और एक शिक्षिका जंगल में अपने बेहद निजी क्षण बिता रहे थे। इसी दौरान तीन शरारती लड़कों ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने तीन लाख रुपयों की मांग की।

जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया तो युवकों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद तीनो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Published on: