धमतरी

मन्नत हुई पूरी.. मंत्री बनने के बाद गजेंद्र यादव ने विंध्यवासिनी मंदिर में चढ़ाए 2016 नारियल, लिया आशीर्वाद

CG News: पुजारी ओमकुमार तिवारी ने पूजा कराया। मंत्री ने पंडित को 2016 नारियल माता को अर्पित करने सौंपा। इतनी संख्या में माता को नारियल भेंट करते देख लोगों के मन में तरह-तरह के विचार आने लगे..
2 min read
Sep 03, 2025
CG News, Education Minister
शिक्षा मंत्री ने विंध्यवासिनी मंदिर में चढ़ाए 2016 नारियल ( Photo - Patrika )

CG News: स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव मंगलवार को दोपहर 1 बजे नगर की आराध्य देवी विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। यहां पहले से ही एक ऑटो में बोरियों में नारियल रखा था। ( CG News ) पुजारी व विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने मंत्री का चुनरी भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद पुजारी ओमकुमार तिवारी ने पूजा कराया। मंत्री ने पंडित को 2016 नारियल माता को अर्पित करने सौंपा। इतनी संख्या में माता को नारियल भेंट करते देख लोगों के मन में तरह-तरह के विचार आने लगे। मंत्री के आगमन को आस्था के साथ मन्नत से भी जोडक़र देखा जा रहा है।

CG News: 1 जनवरी को पहुंचे थे मंदिर

पुजारी ओमकुमार तिवारी ने कहा कि विधायक गजेन्द्र यादव 1 जनवरी को मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने माता से मन्नत मांगा था कि जब वे मंत्री बनेंगे तो वे 2016 नारियल चढ़ाएंगे। मन्नत पूरी हुई और उन्होंने माता का आभार माना और आशीर्वाद लेने पहुंचे।

अपनी-अपनी आस्था है: मंत्री गजेन्द्र यादव

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व में मैं विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचा था। यहां के पंडित ने कहा था कि अगली बार आप मंत्री बनकर आएंगे। शिक्षा मंत्री बनेंगे। मन में था कि किसी ने दिल से आशीर्वाद दिया है। माई को भेंट से तो तौल नहीं सकते। अपनी-अपनी आस्था है। आस्था को लेकर ही मैं दर्शन के लिए विंध्यवासिनी मंदिर आया हूं।

Updated on:
03 Sept 2025 07:10 pm
Published on:
03 Sept 2025 07:10 pm