CG Accident: बाइक में सवार होकर बुधवार की रात आमदी से धमतरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही कोयला भट्ठी के पास पहुंचे। खतरनाक मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई।
CG Accident: धमतरी में वाहनों की स्पीड पर अंकुश नहीं होने से सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। बुधवार देर शाम पोटियाडीह के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बनबगौद निवासी नीलेश ठाकुर और बलिडेरा निवासी हरीश कुमार अपनी बाइक में सवार होकर बुधवार की रात आमदी से धमतरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही कोयला भट्ठी के पास पहुंचे। खतरनाक मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं बाइक सवार नीलेश ठाकुर और हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर वरदान परामर्श समिति के शिवा प्रधान ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद नीलेश ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरीश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
आमदी से धमतरी रोड में कोयला भट्टी के पास खतरनाक मोड़ है। यहां पर खतरनाक मोड़ होने के बावजूद संकेतक बोर्ड नहीं लगा है। मोड़ के कारण विपरीत दिशा से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। इसके चलते दुर्घटनाएं हो रही है। नगर पंचायत के नागरिकों ने मोड़ के पास सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
तेज रफ्तार और लापरवाही
खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी
सड़क डिजाइन में खामियां (ब्लाइंड स्पॉट)
रात के समय अपर्याप्त रोशनी
हेलमेट और सुरक्षा नियमों की अनदेखी
पोटियाडीह के पास जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां खतरनाक मोड़ होने के बावजूद संकेतक बोर्ड नहीं लगा है, जिससे विपरीत दिशा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से कई जरूरी सुधारों की मांग की है। खतरनाक मोड़ पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाया जाए साथ ही स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर बनाने सहित सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने और नियमित रूप से ट्रैफिक मॉनिटरिंग करने की मांग की है।