धमतरी

नौकरी की कमी, काम की तलाश में युवा कर रहे दूसरे राज्यों की तरफ पलायन

रोजगार साधन नहीं होने के कारण यहां केे युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे जिले और राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 10:00 AM IST
crowd
नौकरी की कमी, काम की तलाश में युवा कर रहे दूसरे राज्यों की तरफ पलायन

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रोजगार साधन नहीं होने के कारण यहां केे युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे जिले और राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। ज्यादातर युवा मुंबई और मध्यप्रदेश में अपना भविष्य संवार रहे हैं। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां प्लेसमेंट कैंप जरूर लगाया जाता है, लेकिन चयनित युवाओं की नियुक्ति दूसरे जिलों में की जाती है।

बता दे कि शासन द्वारा शिक्षा पर तो जोर दिया जा रहा है, लेकिन पढऩे-लिखने के बाद युवाओं को नौकरी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।जिले में रोजगार के साधन भी नहीं है, जिससे की उनकी बेरोजगारी दूर हो सके। यहां 190 राइसमिल के अलावा और काई दूसरी इंडस्टी नहीं है।राइस मिलों में ज्यादातर मजदूर वर्ग कार्य करते है। शासन द्वारा उद्योग विभाग समेत अन्य विभागों के माध्यम से योजना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए योजनाएं जरूर चलाई जा रही है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ युवाओं को नहीं मिल रहा है। शासन की योजनाओं पर बैंकर्स ग्रहण लगा दिए हैं। बैंकों में प्रकरण जाने के बाद उसी स्वीकृत नहीं किया जाता है। इसलिए मजबूरी में अब युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पड़ रहा है।

जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं की संख्या करीब 90 हजार तक पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो इनमें से करीब 15 प्रतिशत युवाओं को ही नौकरी मिल पाई है। बाकी पंजीयन कराने के बाद नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। हर महीने यहां प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाता है। अपै्रल 2017 से मार्च 2018 तक 30 प्लेसमेंट कैंप लगाया गया। सुरक्षा गार्ड, सुपर वाईजर, फिल्ड आफिसर समेत अन्य पदों के लिए 4 हजार 530 युवाओं ने आवेदन किया, जिमसें से 502 का ही चयन हो पाया।

ग्राम सेमरा के राजेश कुमार बीटेक किया है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर नौकरी का तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब वह मुंबई के एक कंपनी में नौकरी अपनी परिवार की जरूरतों को पूरा कर रहा है।

नवागांव के ईश्वर देवांगन को 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में भटकना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर था, इसलिए उन्होंने बेरोजगार दूरी करने मध्यप्रदेश जाकर काम करना उचित समझा।

कनिष्ठ रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि हर साल बड़ी संख्या में युवा रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराते हैं। उनके लिए यहां प्लेसमेंट कैंप का आयोज भी किया जाता है।

Published on: