धमतरी

महानदी में मिला महिला का कंकाल, शव देख लोगों में फैली सनसनी

Dhamtari crime news: पुलिस के अनुसार बीती रात मगरलोड क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली इलाके में नदी किनारे एक कंकाल लोगों ने देखा

less than 1 minute read
Aug 22, 2023
dhamtari_hindi_news.jpg

धमतरी. Dhamtari crime news: करेली छोटी इलाके में महानदी में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने माँके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। आसपास लोगों से भी पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात मगरलोड क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली इलाके में नदी किनारे एक कंकाल लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

बताया गया है कि कंकाल किसी अज्ञात महिला का है जो कि इधर नदी पानी के तेज बहाव में आ गया होगा। उसकी शिनाख्ती का भी प्रयास किया जा रहा है कि महिला कौन थी। उसकी मौत कैसे हुई। यह भी पता लगाया जा रहा है। अलावा उसके परिवार वालों की भी तलाश की जा रही है। इस संबंध में मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि नदी किनारे एक पुराना शव मिला है।

अज्ञात महिला का है और कंकाल में तब्दील हो गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। कंकाल को रायपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर महिला की मौत की वजह पता चल सकेगा।

Published on:
22 Aug 2023 05:12 pm