धार

75 घंटे में जलकर भस्म हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, अब शुरू होगा दूसरा ट्रायल

Union Carbide Waste Burnt : भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे पूरा कर लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 10:44 AM IST
Union Carbide Waste Burnt

Union Carbide Waste Burnt :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट धार जिले के पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 75 घंटे में यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा जलाकर खाक किया गया है।

मध्य प्रदेश पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी के अनुसार, यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे का निष्पादन पीथमपुर में स्थित वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में होगा। बता दें कि, तीन चरणों में 10-10 टन कचरा जलाया जाएगा। पहले चरण के ट्रायल की शुरुआत 27 फरवरी को कोर्ट के निर्देश पर हुई थी। जिसमें 10 टन कचरा 28 फरवरी को 3 बजे इंसीनेटर में डाला गया। इस कचरे को लगभग 75 घंटे तक जलाया गया, जिसकी प्रक्रिया 3 मार्च को शाम 5:15 बजे तक पूरी हुई।

रिपोर्ट आते ही शुरु होगा दूसरे चरण का ट्रायल

वहीं आज यानी 4 मार्च से दूसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि, पहले चरण में कचरे को 135 किलोग्राम प्रति घंटे की दर से जलाया गया था। अब दूसरे चरण में कचरे की जलाने की दर को बढ़ाकर 180 किलोग्राम प्रति घंटे किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, पहले चरण की रिपोर्ट आज ही आ जाएगी, जिसके बाद ये फैसला लिया जाएगा कि, कचरे को आज कब जलाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही दूसरे चरण के कचरे को जलाने की तैयारी शुरू की होगी।

Updated on:
4 Mar 2025, 10:44 AM IST
Published on: