धार

बाइक सवारों को रौंदती चली गई तेज रफ्तार एंबुलेंस, सड़क पर यहां वहां पड़े थे शव, 2 की मौत एक गंभीर

Ambulance bike accident : तेज रफ्तार एंबुलेस ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Jun 30, 2024
Ambulance bike accident

Ambulance bike accident : ट्रैफिक विभाग द्वारा चलाए जा रहे तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि सूबे में हर रोज सैकड़ों लोग सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। ताजा मामला सूबे के धार जिले से सामने आया है, जहां हुए सड़क हादसे ने 'रक्षक बना भक्षक' कहावत को सार्थक कर दिया है। दरअसल, यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेस ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया है। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि ये भीषण सड़क हादसा जिले के कोलीपुरा बाकानेर के बीच हुआ है। दूसरों की जान बचाने वाली एंबुलेंस ने ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। तीनों लोग ग्राम बापडूद के बताए जा रहे है। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक या उसपर सवारों की हालत देखना तो दूर एंबुलेंस के ही परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर इधर-उधर पड़े नजर आए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, अबतक ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि हादसे के समय एंबुलेंस खाली थी या उसमें कोई मरीज भी मौजूद थी। ये जानकारी भी नहीं मिल सकी है कि एंबुलेंस कहां से कहां जा रही थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on:
30 Jun 2024 01:44 pm