धार

खेत में काम कर रही थी गर्भवती मजदूर, अचानक आसमान से गिरी मौत!

struck by lightning: मध्य प्रदेश में खेत में काम कर रही पांच माह की गर्भवती महिला पर बिजली गिर गई। परिजन अस्पताल लाए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
2 min read
May 22, 2025
5 month Pregnant worker working in the field was struck by lightning and died on the spot in dhar mp news

struck by lightning: धार जिले में बुधवार दोपहर में मौसम बिगड़ने के साथ तेज हवा-आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान तिरला और बदनावर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दुर्घटना हुई। इसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है। बदनावर तहसील के ग्राम सिलोदा में मजदूर खेत में प्याज उखाड़ रहे थे।

तिरला में युवक पर गिरी बिजली, इंदौर रेफर

नगर के समीप तिरला में बुधवार को कमलेश पिता श्रीराम पाटीदार (40) के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए परिजन धार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। बिजली की चपेट में आने से युवक के पैर और सीने पर चोट आई है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसी दौरान अचानक आसमानी बिजली कहर बनकर गिरी, जिसकी चपेट में आने से सन्ना पति रवि मुनिया (25) निवासी खिलेड़ी की मौत हो गई। महिला के साथ 10 से 15 अन्य मजदूर भी खेत पर काम कर रहे थे। सभी ने भाग कर अपनी जान बचाई। दोपहर करीब तीन बजे मौसम खराब होने से बिजली की तेज गर्जना से सभी घबरा गए और दौड़कर ट्रैक्टर में बैठने लगे। सन्ना पीछे रह गई और अचानक बिजली उसके ऊपर गिर गई। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका गर्भवती थी। उसका एक साल का बच्चा भी है। घटना से दुःखी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देवर लखन ने बताया कि सन्ना को पांच महीने का गर्भ था। पलिस ने मर्ग कायम किया है। गरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम होगा। घटना से परे गांव में शोक की लहर है।

Updated on:
22 May 2025 02:48 pm
Published on:
22 May 2025 02:48 pm