धार

MP में 1900 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, गांवों से ली जाएगी जमीन

fourlane road: मध्य प्रदेश में बदनावर-उज्जैन फोरलेन के बाद एक और ऐसी ही सड़क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह 1900 करोड़ की लागत से बनेगी। हालांकि, जमीन अधिग्रहण के चलते किसान असमंजस में हैं। (land acquisition)
2 min read
Jul 09, 2025
छत्तीसगढ़ में सड़क विकास को बड़ी रफ्तार! कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 708 करोड़ की मिली मंजूरी(photo-patrika)
छत्तीसगढ़ में सड़क विकास को बड़ी रफ्तार! कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 708 करोड़ की मिली मंजूरी(photo-patrika)

fourlane road: मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर उज्जैन फोरलेन बनने के बाद अब 80 किमी का बदनावर-थांदला-टिमरवानी फोरलेन बनेगा। इसकी मंजूरी आ चुकी है व जमीन अधिग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। 1900 करोड़ की लागत से यह रोड बनना है। बरसात बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 3 माह पूर्व बदनावर में ही उज्जैन- बदनावर नेशनल हाइवे के लोकार्पण में इस मार्ग की घोषणा की थी। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 752 डी के रूप में ही विकसित किया जाएगा। (land acquisition)

155.579 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करेंगे

फोरलेन निर्माण के लिए बदनावर तहसील के पश्चिम क्षेत्र की करीब 14 गांवों की भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके निर्माण के लिए कुल 155.579 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करेंगे। इसमें सरकारी व निजी भूमि शामिल हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची भी प्रकाशित हो चुकी है। इससे संबंधित गांवों के किसानों में भी हलचल तेज हो गई है। यह फोरलेन उज्जैन से सीधा दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे से सीधा जुड़ जाएगा।

औ‌द्योगिक इकाइयों को मिलेगा फायदा

अभी तक मालवांचल से गुजरात जाने के लिए इंदौर-अहमदाबाद मार्ग ही प्रमुख था। अब इस मार्ग के फोरलेन बनाए जाने से यातायात इस पर अधिक डायवर्ट होगा। इससे समय की बचत होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बदनावर के लोग भी गुजरात इसी मार्ग से होकर जाते हैं। भैंसोला में बड़ा पीएम मेगा टैक्सटाइल पार्क बन रहा है, जबकि छायन में कपड़ा कारखाना शुरु हो चुका है। इसी तरह दोत्रिया में भी एक फैक्टरी की नींव रखी जा चुकी है। इन उ‌द्योगों के लिए आवागमन में भी इस मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा। चार साल में औ‌द्योगिक विकास के लिए जो लैंड बैंक तैयार किया गया है। वह इसी मार्ग के आसपास है।

ग्राम व भूमि प्रस्तावित है

तहसीलदार सुरेश नागर के मुताबिक बदनावर से टिमरवानी तक फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बदनावर तहसील के 14 गांवों की भूमि से यह फोरलेन निकलेगा। इसके लिए ग्राम व भूमि प्रस्तावित है। संबंधित गांवों के पटवारी व राजस्व अमले को भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

किस गांव में कितनी जमीन ली जाएगी (हेक्टेयर में)

  • खेड़ा 22.9740
  • बदनावर 5.9160
  • शंभूपाडा 14.7910
  • खिमाखेडी 1.4310
  • संदला 10.8770
  • चन्दवाडीया बुजुर्ग 6.3820
  • चन्दवाडीया खुर्द 1.6780
  • छायन 14.3990
  • लिलिखेड़ी 16.3410
  • खरडिया 1.1030
  • सेमलखेड़ा 11.6100
  • भैंसोला 14.1350
  • बखतपुरा 13.1770
  • दोतरिया 20.7650
Updated on:
09 Jul 2025 11:27 am
Published on:
09 Jul 2025 11:25 am