धार

रामायण की राम राज्य की संकल्पना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही कर सकता है – प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव

- प्रदेश प्रभारी राव ने ठाकरे जी के पैतृक निवास पहुंचकर परिजनों का सम्मान किया
2 min read
Feb 03, 2022
रामायण की राम राज्य की संकल्पना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही कर सकता है - प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव
रामायण की राम राज्य की संकल्पना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही कर सकता है - प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव

धार. भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत धार जिले के बूथ वितरकों की समीक्षा बैठक मिलन महल में गुरुवार को हुई। समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव धार पहुंचे थे। राव सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के पैतृक निवास धार पंहुचकर उनके भाई स्व. श्रीकांत ठाकरे की पत्नी आशा ठाकरे व भतीजे प्रशांत ठाकरे सहित परिजनों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। साथ ही ठाकरे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

प्रदेश प्रभारी राव ने कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इसके बाद बूथ वितरकों की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि मैं जिलाध्यक्ष राजीव यादव को बधाई देता हूं कि इस काम के बल पर में कह सकता हूं की अब आने वाले 50 साल तक भाजपा की सरकार प्रदेश में रहने वाली है और कांग्रेस के नेताओं के सपने अब सपने ही रहने वाले है।
ठाकरे जी की विशेषता यह रही कि उन्होंने मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने के लिए संगठन का काम नहीं किया बल्कि पार्टी के लोग मजबूत बने इसलिए संगठन का काम खड़ा किया और हम ये काम भाजपा के लिए नहीं भारतमाता के लिए कर रहे है। भाजपा में आज का बूथ अध्यक्ष कल का जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। रामायण की राम राज्य की संकल्पना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही कर सकता है। बूथ विस्तारक योजना में हर एक कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। घर बैठे हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान केवल भाजपा में ही हो सकता है। आज देश में भी यह कमल पुष्पअभियान के रूप में हो रहा है। राव बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत ठाकरे जी के पैतृक निवास के बूथ क्रमांक 104 पर कर बूथ समिति की बैठक भी ली। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री व संगठन संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष यादव, विधायक नीना वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला प्रभारी श्याम बंसल, मंडल नितेश अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष अंकित सोलंकी उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री सबनानी ने भी संबोधित किया। राव को तीर कमान भेंट जिलाध्यक्ष यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व विधायक करणसिंह पंवार, जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर, प्रकाश धाकड़, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल सहित पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजीव यादव व संचालन महामंत्री सन्नी रिन ने किया।

Updated on:
03 Feb 2022 06:54 pm
Published on:
03 Feb 2022 06:54 pm