धार

8 दिन ससुराल में रही दुल्हन, ‘पगफेरे’ के बहाने हुई फरार

MP News: रिश्ता तय होने के बाद दूसरे दिन दोनों की शादी उज्जैन स्थित चिंतामण गणेश मंदिर में कराई गई।

2 min read
Mar 01, 2026
bride (Photo Source: AI Image)

MP News: एमपी के धार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर दुल्हन आठ दिन ससुराल में रहने के बाद बहाने से चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजोद निवासी दिनेश पिता गोपाल मदारिया धाकड़ (32) की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार की चिंता के बीच परिचित उमेश पिता हीरालाल मारू (30), निवासी ग्राम बरमंडल ने शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में चार लाख रुपए की मांग की गई, जिस पर परिवार राजी हो गया।

रुपए लेने के बाद उमेश युवक को खरगोन जिला ले गया, जहां अनिता पिता पांड्या (31) से मुलाकात कराई गई। युवती के साथ उसकी मां भूरीबाई और रवि बरौर निवासी डालकी भी मौजूद थे। 16 जनवरी को 25 हजार रुपए खर्च कर शपथ पत्र तैयार किया गया।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

उज्जैन मंदिर में लिए फेरे

रिश्ता तय होने के बाद दूसरे दिन दोनों की शादी उज्जैन स्थित चिंतामण गणेश मंदिर में कराई गई। शादी के बाद दुल्हन अनिता करीब आठ दिन तक ससुराल में रही। इस दौरान किसी को कोई संदेह नहीं हुआ। बाद में उसकी मां और सहयोगी रवि आए और पगफेरे की रस्म का बहाना बनाकर उसे साथ ले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

तलाश के बाद थाने पहुंचा परिवार

दुल्हन के वापस नहीं आने पर युवक और उसके परिवार ने अपने स्तर पर कई जगह तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार राजोद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दलाल उमेश, दुल्हन अनिता, उसकी मां भूरीबाई और रवि बरौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश जारी

थाना प्रभारी राम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। शादी कराने वाला दलाल भी फरार है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Electricity rates: 400 से 600 रुपए तक बढ़कर आयेगा ‘बिजली बिल’, ये है कारण

Published on:
01 Mar 2026 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर