धार

भोजशाला में पहली बार CM मोहन यादव ने की पूजा, मां वाग्देवी के दर्शन के बाद किए बड़े ऐलान

CM Mohan Yadav Bhojshala Visit: सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज धार पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर करीब 1:30 बजे भोजशाला के गर्भ ग्रह में मां वाग्देवी की पूजा की।
3 min read
May 25, 2026
cm mohan yadav first pooja at bhojshala saraswati lok announcement mp news
cm mohan yadav first pooja at bhojshala (Patrika.com)

CM Mohan Yadav Bhojshala Visit:धार जिले में स्थित भोजशाला को सरस्वती मंदिर घोषित करने वाले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब 25 मई सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। इतिहास में पहले बार एमपी के सीएम ने भोजशाला का दौरा किया और गर्भ गृह में पूजा भी की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज धार पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर करीब 1:30 बजे भोजशाला के गर्भ ग्रह में मां वाग्देवी की पूजा की। इस दौरान सरस्वती माता की आरती भी गाई गई।

भोजशाला परिसर में भीषण गर्मी के बाद में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक का तांता लग गया था। इस दौरान सीएम के साथ कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, स्थानीय सांसद सावित्री ठाकुर और विधायक नीना वर्मा भी मौजूद रही। सीएम के इस दौरे को को सांस्कृतिक और राजनीतिक तौर पर विशिष्ट माना जा रहा है और इसके साथ ही एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। सीएम ने इस दौरान घोषणा की कि भोजशाला मुक्ति आंदोलन में तीन शहीद परिवारों को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

दुल्हन की तरह सजा भोजशाला

सीएम मोहन यादव के आने से पहले भोजशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया था। प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीए ने पूजा की और अन्य कार्यक्रम कराए जा रहे है। समूची गौशाला को भगवा में रूप में सजाया गया है। मुख्यमंत्री के लिए परिसर में कालीन और गुलाब के फूल बिछाए गए थे। हवन कुंड को भी सजाया गया था। यहीं नहीं धार शहर के चौराहों और मार्गों पर स्वागत मंच तैयार किए गए थे।

सीएम ने की वाग्देवी की पूजा, किया हवन

सीएम मोहन यादव भोजशाला के परिसर से सीधा गर्भगृह में पहुंचे। यहां उन्होंने माता वाग्देवी की ऑइल पेंटिंग (तैलचित्र) के सामने दीप जलाया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां माता वाग्देवी की आरती और सरस्वती मां की आरती भी गाई। इस दौरान भोजशाला 'जय मां सरस्वती' के नारों से गूंज उठा। इसके बाद सीएम परिसर में स्थित प्राचीन हवन कुंड तक पहुंचे। यहां उन्होंने पंडितों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से यज्ञ किया। इसके बाद सीएम यादव ने मोती बाग चौक पर सभा को सम्बोधित किया।

सीएम मोहन यादव का ऐलान, धार में बनेगा 'सरस्वती लोक'

सीएम मोहन यादव ने मोती बाग चौक पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भोजशाला मालवा की धरोहर है। उन्होंने कहा कि राजा भोज की परंपरा, विद्या और संस्कृति को दुनिया में नई पहचान दिलाने का समय आ गया है। धार का गौरव अब नई ऊचाइयों तक जाने वाला है। सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित करने के दौरान बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भोजशाला परिसर को भव्य तरीके से विकसित कराने के साथ यहां 'सरस्वती लोक' का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ उन्होंने धार में राजा भोज संस्थान के निर्माण की भी घोषणा की।

सीएम ने बताया कि सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी जिससे पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि धार की धरती ज्ञान और संस्कृति की धरती है। भोजशाला का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने धार दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर में सड़क, उद्योग, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव दिखाई देंगे।

यहां देखे तस्वीरें

Updated on:
25 May 2026 04:48 pm
Published on:
25 May 2026 04:48 pm