
BJP MP wife post sparks political storm (फोटो-Patrika.com)
BJP MP wife post: मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा सांसद की पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। भाजपा सांसद और एमपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। विपक्ष ने इसका मुद्दा बनाकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। वहीं, अब रविवार को स्तुति मिश्रा ने अपने पोस्ट को लेकर सफाई दी है जिसमे उन्होंने कि- मेरी पोस्ट सभी के लिए एक आगामी समस्या के विषय में चेतावनी थी, इसे गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने अपनी सफाई में लंबा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने वाले आवाहन का भी उल्लेख किया।
स्तुति मिश्रा ने शनिवार के पोस्ट पर सफाई देते हुए लिखा कि- 'अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे युद्ध के चलते तेल आपूर्ति में कमी और सभी तेल पदार्थों के दाम बढ़ने का कारण हम सब है। मेरी पोस्ट उन सभी लोगों के लिए थी जो इस राष्ट्रीय समस्या को दरकिनार करके माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर नहीं चल रहे, हम सब देश वासियों की ये नैतिक ज़िम्मेदारी है की हम सभी उन नियमों को पूर्ण रूप से पालन करें जो तेल की खपत को कम करें और इस समस्या के समय राष्ट्रीय सहभागिता दें। निसंदेह यदि हम सब मिलकर उन नियमों को ध्यान से पालन करें तो क़ीमत में वृद्धि नहीं होगी और ना करने पर स्थितियां बिगड़ सकती है।'
स्तुति ने आगे लिखा कि 'मेरी पोस्ट सभी के लिए एक आगामी समस्या के विषय में चेतावनी थी, परंतु इसे काफ़ी लोगों ने गलत नजरिए से पेश किया। और जिन्होंने इसे समझा उन सबको साधुवाद। माननीय प्रधानमंत्रीजी के द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलना हमारा कर्तव्य है। जो लोग नहीं निभा रहे वही उस पोस्ट को ग़लत समझ रहे है। हम सबको एक साथ होकर इस कठिन समय को निकालना है। किसी व्यक्ति या संस्था या सरकार का इससे कोई सरोकार नहीं। इसे हम सभी देश के नागरिकों की पूर्ण निस्वार्थ भूमिका का प्रश्न है। हम सभी को इसे निभाना है और निभायेंगे। मेरा सभी से आग्रह है की हम इस समय को धीरज से निकालें।कृपया पोस्ट को पढ़े, समझे और समझदार बने।
इस लिंक पर जाकर देखें नया सोशल मीडिया पोस्ट- स्तुति शर्मा
बता दें कि, शनिवार को स्तुति मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट को सरकार पर तंज के रूप में देखा गया। इस पोस्ट को विपक्ष ने मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने लिखा था कि- पोस्ट में उन्होंने लिखा कि- 'हम उस समय में है की वो दिन दूर नहीं की बैंक होम लोन, कार लोन, बिज़नेस लोन के साथ पेट्रोल और डीजल लोन भी उपलब्ध कराएगा 10% ईएमआई के साथ।' सांसद की पत्नी ने आगे लिखा कि 'ये दौर बड़ा ख़राब है इतिहास का, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का नुक़सान आम जानता का।'
इस लिंक पर जाकर देखें कल वाला सोशल मीडिया पोस्ट-स्तुति शर्मा
Updated on:
24 May 2026 04:09 pm
Published on:
24 May 2026 04:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
