धार

कपासा को 25 से 30 किलोमीटर दूर बेचना पड़ रही है

भारतीय किसान संघ के किसानों ने एक ज्ञापन कृषि उपज मंडी के भार साधक अधिकारी को सौंपा।

less than 1 minute read
Jun 02, 2020
कपासा को 25 से 30 किलोमीटर दूर बेचना पड़ रही है


कपासा को 25 से 30 किलोमीटर दूर बेचना पड़ रही है
-भारतीय किसान संघ ने मंडी में सौंपा ज्ञापन
मनावर.
भारतीय किसान संघ के किसानों ने एक ज्ञापन कृषि उपज मंडी के भार साधक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि मनावर कृषि उपज मंडी में सीसीआई की खरीदी प्रारंभ कराई जाए इन दिनों जो सीसीआई का खरीदी केंद्र ग्राम सिंघाना में खोला गया है, जिससे मनावर क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों के किसानों को 25 से 30 किलोमीटर दूर सिंघाना सीसीआई केंद्र पर अपनी कपास उपज ले जाकर बेचना पड़ता है। एकमात्र केंद्र होने के कारण कपास की तुलाई का कार्य करने मे दो दिवस लग जाते हैं। क्षेत्र की प्रमुख फसल कपास होने से पैदावार भी अच्छी होती है। भारत सरकार की एकमात्र कपास खरीदी एजेंसी सीसीआई ही किसानों को कपास उपज के समर्थन मूल्य पर खरीदती है। मनावर क्षेत्र में जिनिंग व प्रेसिंग के ऑटोप्लांट भी उपलब्ध है। किसानों के हितों को देखते हुए भारतीय कपास निगम से मनावर में खरीदी केंद्र प्रारंभ करवाने के लिए कार्रवाई की जाए।

Published on:
02 Jun 2020 09:54 am
Also Read
View All