MP News: प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने अपनी 21 सदस्यीय जिला टीम रविवार को घोषित कर दी। इस टीम में 50 प्रतिशत नेता एक ही विधानसभा क्षेत्र से है।
District UrbanBJP executive committee: लंबे इंतजार के बाद धार जिला शहरी भाजपा कार्यकारिणी घोषित हुई है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (BJP President Hemant Khandelwal) की सहमति से जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने अपनी 21 सदस्यीय जिला टीम रविवार को घोषित कर दी। जिला कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत पद धार विधानसभा से दिए गए है। (mp news)
शेष पदो पर सरदारपुर और बदनावर विधानसभा के नेताओं को स्थान मिला है। जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष के साथ महामंत्री का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आम तौर पर जिला कार्यकारिणी में तीन महामंत्री नियुक्त किए जाते है। नवीन कार्यकारिणी में दो महामंत्री पद दिए गए हैं।
इनमें से एक महामंत्री पद का दायित्व सरदारपुर से अभा विद्यार्थी परिषद की राजनीति से जुड़े राकेश पटेल को दिया है। पटेल आदिवासी पटेलिया समाज से आते हैं। सरदारपुर क्षेत्र में उन्हें कार्यरूपि मजबूती देने के लिए दायित्व दिया गया है। वहीं दूसरा महामंत्री पद धार विधानसभा के देवेन्द्र सोनोने को दिया गया है। सोनोने संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हुए है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व पुनः संजय शर्मा को मिला है। सह मीडिया प्रभारी के तौर पर बदनावर के मनोज सोलंकी कवि मनोनित किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष की टीम में धार विधानसभा को मुख्य रुप से दायित्वों से जोड़ा गया है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में 12 पद धार के खाते में गए है, जिसमें सात जिला उपाध्यक्षो में धार विधानसभा क्षेत्र से अमृत जैन, महेश रावला, राखी राय का नाम शामिल है। वहीं 6 जिला मंत्री पदों में धार से सुभाष जायसवाल, आरती पटेल, रंजीत भंडारी, विनित मंडलोई को दायित्व मिला है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन टीम में धार का दबदबा रहा है। कोषाध्यक्ष मोहित तातेड़, सह कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा बनाए गए है।
सरदारपुर से जिला उपाध्यक्ष रोमा धर्मेन्द्र मंडलोई, कपिल नीनामा, कमल यादव, निर्मला हटीला जिला मंत्री बनाए गए हैं। वहीं बदनावर से जिला उपाध्यक्ष पेरमचंद परमार, सुनील मोदी, सह कार्यालय मंत्री अनामिका ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी मनोज कवि बनाए गए हैं। नवीन कार्यकारिणी में पुराने और खांटी कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है। इसमें महिलाओं की भागीदारी के अनुपात को भी ध्यान में रखा गया है। (mp news)