7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक के भाई ने शराब दुकान में घुसकर बोतलें लूटीं, कर्मचारी हाथ जोड़ते रहे

कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्रसिंह उर्फ हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन बघेल का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं...

2 min read
Google source verification

धार

image

Sachin Trivedi

Feb 07, 2026

कुक्षी विधायक के चचेरे भाई का नाम सामने आया, धार के डही का हुआ वीडियो वायरल

कुक्षी विधायक के चचेरे भाई का नाम सामने आया, धार के डही का हुआ वीडियो वायरल

धार. धार जिले के डही में लाइसेंसी शराब दुकान में घुसकर शराब की बोतलें लूटने का मामला सामने आने से जिले की राजनीति गरमा गई है। वायरल वीडियो में दुकान के भीतर घुसकर बोतलें निकालते और बाहर खड़े लोगों को देते युवक साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि कर्मचारी हाथ जोडकऱ तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। इस मामले में कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्रसिंह उर्फ हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन बघेल का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चार से पांच युवक शराब दुकान के बाहर हंगामा करते हुए पहुंचे। इसके बाद उनमें से एक युवक जबरन दुकान के भीतर घुसा और अपने हाथों से शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े साथियों को देता रहा। इस दौरान दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने न तो विरोध किया और न ही किसी तरह की सूचना दी।

भाजपा ने लगाया पुलिस पर दबाव का आरोप

भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने आरोप लगाया कि विधायक के करीबी लोगों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की गई है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मामले में एफआइआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली—शिकायत मिले तो होगी कार्रवाई

डही थाना प्रभारी दिलीप तड़ेवला ने बताया कि शराब ठेकेदार और कर्मचारियों से पूछताछ की गई है, लेकिन उनकी ओर से न तो लिखित और न ही मौखिक शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो की पुष्टि की जा रही है।

विधायक ने आरोपों से किया इनकार

कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कोई विवाद नहीं हुआ है। कुछ लोगों ने पैसा देकर जो सामान लेना था, लेकर चले गए। उनका नाम जबरन घसीटा जा रहा है।

प्रशासन पर सवाल, कानून व्यवस्था पर बहस

शराब दुकान में दिनदहाड़े इस तरह की घटना और कर्मचारियों का डर के मारे चुप रहना जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।