
Dhar road accident: मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार सुबह 7:30 बजे महू-नीमच हाईवे पर सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बच्ची की जान जाने की पुष्टि की गई। वहीं एक बच्ची घायल है जिसे रतलाम रेफर किया गया है। हादसा जिले के बदनावर क्षेत्र के पास पिटगारा चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। हादसे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह ओर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों से चर्चा कर सुबह करीब 9:30 बजे जाम खुलवाया गया।
ग्राम कठोडिय़ा निवासी राहुल (35), पत्नी पूजा (30) और बेटी सुमन (13) की मौत हुई है। बेटी शिवानी 7 गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अपनी पत्नी पूजा, बड़ी बेटी सुमन और छोटी बेटी शिवानी के साथ बाइक से ग्राम धमाना खेरवास स्थित अपने खेत जा रहे थे। तभी रोड क्रॉस करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में राहुल, पूजा और सुमन की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल भेजवाया। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित को लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया है। चक्काजाम के कारण दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक लग गया है। सूचना मिलने पर बदनावर पुलिस मौके पर पहुंची और चक्काजाम कर रहे स्थानीय ग्रामीणों को समझाइश दी। करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया गया। जाम के चलते रतलाम- इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। दो से तीन किलोमीटर तक जाम देखने को मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 7 वर्षीय बच्ची शिवानी को पहले आननफानन में बदनावर के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।