धार

दोपहर तक तीखी धूप, बाद में छाए बादल

रोहिणी नौतपा से मौसम में परिवर्तन बना हुआ है।

less than 1 minute read
Jun 03, 2020
दोपहर तक तीखी धूप, बाद में छाए बादल


दोपहर तक तीखी धूप, बाद में छाए बादल
- रात को 4 घंटे हुई बारिश से उमस बढ़ी
निसरपुर.
रोहिणी नौतपा से मौसम में परिवर्तन बना हुआ है। नौतपा के आठवें दिन सोमवार को नगर में दिन के समय आग जुझलाती धूप निकली, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और रात के समय 4 घंटे तेज बारिश हुई। उमस बढऩे के साथ जन जीवन गर्मी के कारण बेहाल था। नगर में सुबह के समय आसमान साफ बना हुआ था और तेज धूप निकल रही थी। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। एकाएक मौसम परिवर्तन होने के बाद से ही तेज हवाओं के आसमान में घहन अंधेरा सा छाया हुआ था। इसके बाद रात को करीब 3.30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो अल सुबह तक चलती रही। मौसम की पहली बारिश में ही क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए। रात्रि में बारिश शुरू होते ही बिजली भी गुल हो गई, जो मंगलवार सुबह करीब 12 बजे पुन: बिजली चालू हुई। 8 से 10 घंटे बिजली बंद रहने से गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। पहली ही बारिश में विद्युत विभाग के मेंटेनेंस की पोल खुलती नजर आई। जिम्मेदार अगर समय रहते विद्युत मेंटेनेंस का कार्य कर ले तो बारिश के दिनों में यह समस्या नहीं उत्पन्न हो, लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी हमेशा की तरह जब समस्याओं आने का इंतजार करते रहते है। इसके कारण नगर व आसपास के ग्रामीण लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ता है हालांकि बता दे कि आपको की विद्युत विभाग बिजली मेंटेनेंस के नाम पर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर मैसेज द्वारा अवगत कराकर घंटो बिजली बंद की गई थी।

Published on:
03 Jun 2020 11:14 am
Also Read
View All