
Manawar-Mangod Four Lane Road: पिछले कई दशकों के इंतजार के बाद धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के मनावर-मांगोद मार्ग चौड़ीकरण (Road Widening) का रास्ता साफ हुआ है। मोहन सरकार द्वारा कैबिनेट में मनावर से मांगोद के बीच फोरलेन निर्माण को स्वीकृति दी है। सरकार की इस घोषणा से समूचे क्षेत्र में लोगों हर्ष का माहौल है। सड़क की बदहाली के कारण हजारों वाहन चालक परेशान है। फोरलेन बनने की मंजूरी को ग्रामीणों को बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल, मनावर से मांगोद मार्ग धार जिला मुख्यालय सहित इंदौर-अहमदाबाद मार्ग को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग से इंदौर सहित गुजरात और अन्य जगहों यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में सडक की स्थिति बहुत खराब है। टू लेन सडक़ होने से ट्रैफिक का दबाव भी रहता है। जिसके कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मनावर-मांगोद स्टेट हाईवे निर्माण कार्य में चुनौतियां भी कम नहीं है. क्योंकि यह मार्ग के आसपास की जगह वन विभाग की लगती है। मार्ग को बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र में आता है। जहां निर्माण संबंधित अनुमति लेने और मार्ग को व्यवस्थित बनाना चुनौती होगा। वर्तमान में मार्ग टेढ़ा-मेढ़ा और कई जगह मोड़ है।
फोरलेन बनने से गंधवानी, मनावर, सिंधाना, कुक्षी सहित अन्य स्थानों के लोगों का आवागमन और सफर सुगम हो जाएगा। अभी ट्रैफिक अधिक होने की वजह से परेशानी होती है।
ग्रामीण मोहन सिंह, किशन सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि इस मार्ग के बीच आने वाले अंधे मोड और घाट सेक्शन सबसे बड़ी चुनौती है। इसे ठीक करना होगा और रास्ता ठीक से बनाना चाहिए। टू लेन मार्ग पर उस समय ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन फोरलेन निर्माण में मोड को कम करने चाहिए। ताकि हादसों पर रोक लग सके।
सीमेंट फैक्ट्रियों के कारण टू लेन सड़क पर ट्रैफिक दबाव रहता है। इससे यातायात भी बाधित हो रहा है। फोरलेन बन जाने से फायदा मिलेगा। सड़क़ पर जितने भी मोड़ है, उन्हें खत्म कर अच्छी सड़क बनानी चाहिए।- सुमेर सिंह, ग्रामीण
मनावर-मांगोद को मनावर मांगोद स्टेट हाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इसके निर्माण होने से ग्रामीण, व्यापारी और सभी लोगों को फायदा मिलेगा।- सरदारसिंह मेड़ा, अध्यक्ष जिपं, धार