25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजशाला विवाद : सकल हिन्दू समाज के आह्वान पर ‘धार बंद’, शहर में 800 पुलिस जवान तैनात

Dhar Bandh On Bhojshala Dispute : भोजशाला मामले में सकल हिंदू समाज ने 'धार बंद' का आह्वान किया। शहर समेत जिलेभर में इसका असर देखने को मिल रहा है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Dhar Bandh On Bhojshala Dispute

सकल हिन्दू समाज के आव्हान पर आज धार बंद (फोटो सोर्स: Input)

Dhar News :मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सकल हिंदू समाज द्वारा किए गए 'धार जिला बंद' के आह्वान का जिले भर में असर देखने को मिल रहा है। खासतौर पर शहर में सुबह से ही मुख्य बाजार की दुकाने बंद नजर आ रही हैं। ये बंद दोपहर तक जारी रखने की बात सामने आई है। इधर, हालात को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अर्ल्ट है। भोजशाला के आसपास के इलाकों समेत शहर के हर चौराहे पर भारी तादाद में पुलिस जवान तैनात किये गए हैं।

बता दें कि, मंगलवार सुबह से ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और व्यापारियों से शांतिपूर्ण ढंग से दुकानें बंद रखने की अपील की। बंद का मिला-जुला और असरदार प्रभाव समूचे जिले में देखने को मिल रहा है। इसमें शहर के साथ-साथ सरदारपुर, कुक्षी, बदनावर, मनावर और पीथमपुर जैसे ग्रामीण और औद्योगिक इलाकों में भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए। हालांकि, जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को इस बंद मुक्त रखा गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित न हो।

शहर में दिखा बंद का असर

इधर, सकल हिन्दू समाज दुवारा शहर के लालबाग से पैदल रेली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, जो नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। हिंदू संगठनों के अनुसार, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली का विरोध व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा गया।

क्या है विवाद की मुख्य वजह

बता दें कि, हिंदू संगठनों द्वारा भोजशाला के पास स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर हर शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज की व्यवस्था का विरोध कर रहा है। संगठनों का आरोप है कि, नमाज के लिए की गई व्यवस्था को समाप्त कर कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना चाहिए। हालांकि, शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीएसपी ने नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि, जबरन दुकान बंद कराने या उपद्रव करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

हिंदू संगठनों ने बाइक रैली भी निकाली

धार जिला बंद के दौरान सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रखी है। फिलहाल, हर एक स्थिति पर नजर बनाकर रखी जा रही है।