Dhar news: हंसते-खेलते घर में उस समय कोहराम मच गया जब 18 महीने का दिव्यांश सबको छोड़कर चला गया। दिव्यांश के जाने के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने गए पापा बस यही कहते रहे कि हमे नहीं पता था कि लौटकर आने पर दिव्यांश नहीं मिलेगा। परिवार में बच्चे की मौत के बाद से सोमवार को भी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कोई भी इस बात पर यकीन करने को नहीं तैयार है कि सबके साथ खेलने वाला हंसता-खेलता बच्चा इस तरह से हादसे का शिकार हो जाएगा।