23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Singrauli News: दो दिन में दो बेटों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पसरा मातम

Two Brothers Death: 20 अगस्त को साढ़े तीन साल के सोनू की और 22 अगस्त को 5 साल के दीपक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत।
2 min read
Google source verification
Two Brothers Death

two brothers death in two days family tragedy, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Singrauli Two Brothers Death: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम डार में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक हंसते-खेलते परिवार को दो दिनों के अंतराल में हुई घटनाओं ने मातम में डूबा दिया है। परिवार के दो मासूम बच्चों की दो दिन के अंतराल में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों की उम्र साढ़े 3 साल और 5 साल थी।

20 अगस्त को छोटे बेटे की मौत

जानकारी के मुताबिक डार गांव में रहने वाले रोशल लाल के दो बच्चे थे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। 20 अगस्त को घर में सो रहे साढे 3 साल के मासूम बच्चे सोनू को दोपहर के वक्त मधुमक्खियों ने डंक मार दिये थे। मधुमक्खियों के हमले के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई।

22 अगस्त को बड़े बेटे की भी मौत

रोशनलाल का परिवार बच्चे की मौत के गम में था और इसी दौरान 21 अगस्त की रात पांच वर्षीय बेटे दीपक की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे सर्पदंश और मधुमक्खी के काटने की बातें सामने आई हैं। परिजन दीपक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, अस्पताल में इलाज भी शुरू हुआ लेकिन दीपक की भी इलाज के दौरान 22 अगस्त को करीब तीन बजे मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दीपक को मधुमक्खियों ने भी काटा था और सर्पदंश की भी आशंका बताई गई है।

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार में महज दो दिनों के अंतराल में दोनों मासूम बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई इन घटनाओं से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोनों बच्चों को मधुमक्खियों के दंश की भी जानकारी सामने आई है। घटना के संबंध में उपलब्ध जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में फोटो या वीडियो उपलब्ध नहीं हैं। बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सिंगरौली

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग