24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhar News : भोले नाथ की पूजा करने जा रहे थे, बाल-बाल बचे 7 कांवड़िए, फरिश्ता बन कर आए ग्रामीण

Tractor Trolley Falls : कड़माल नाले के पुल से गुजर रही कावड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की दीवार तोड़ते हुए 25 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Tractor Trolley Falls

पुल से नीचे गिरी कावड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली (फोटो सोर्स: Input)

Dhar News :मध्य प्रदेश के धार जिले के निसरपुर ब्लॉक के कुक्षी-बड़वानी पुराने मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इलाके में स्थित कड़माल नाले के पुल से गुजर रही कावड़ यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर - ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की दीवार तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर - ट्रॉली में करीब 30 कावड़ यात्री सवार थे, जिनमें से 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के चलते घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर घायलों को अपने वाहनों के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है।

हादसे में मामूली घायल हुए कावड़ यात्रियों से पता चला है कि, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते हुए नर्मदा जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब ट्रैक्टर - ट्रॉली कड़माल नाले के पुल पार कर ही थी कि, अचानक किसी को कुछ समझ नहीं आया और ट्रैक्टर पुल की रिटर्निंग वॉल को तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे नाले के पास जा गिरा, जबकि ट्रॉली रिटर्निंग वॉल में उलझकर हवा में ही लटकी रह गई। जानकारी ये भी है कि, दुर्घटना के वक्त ट्रॉली में लगभग 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से करीब 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य सभी को चोटें आई हैं। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार कुछ यात्री नीचे ट्रैक्टर पर जा गिरे, जबकि कुछ जमीन पर गिरकर गभीर रुप से घायल हुए हैं।

नर्मदा जल लेने जा रहे थे कावड़िये

बताया जा रहा है कि, निसरपुर ब्लॉक के पुनर्वास स्थल कड़माल से हर साल कावड़ यात्रा निकाली जाती है, जिसके लिए आसपास के ग्रामीण, इकट्ठे होकर ग्राम चिखल्दा से नर्मदा जल लेकर आते हैं। इसी परंपरा को इस साल भी निभाते हुए सोमवार सुबह कावड़ यात्रियों का पहला जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर चिखल्दा के लिए रवाना हुआ था। इससे पहले की वो नर्मदा जल ला पाते सभी हादसे का शिकार हो गए।

समय पर एंम्बुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने संभाली कमान

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण हादसे के स्थान पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू करना शुरु किया। इस दौरान आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को भी सूचना दी गई, लेकिन काफी देर एंबुलेंस के न पहुंचने और कुछ घायलों की हालत अधिक गंभीर प्रतीत होने पर ग्रामीणों ने ही मानवता की मिसाल पेश करते हुए खुद ही राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तुरंत ही अपने चारपहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों पर बैठाकर घायलों को तुरंत बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए बड़वानी रेफर कर दिया।

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां स्थितियों का जायजा लिया गया। दुर्घटना के चलते पुल पर आसपास के ग्रामीणों के साथ साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर आवागमन सुचारू किया। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।