नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित दुकानों मेें एमपीईबी द्वारा इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन नहीं दिए जाने पर दुकान मालिकों द्वारा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को ज्ञापन सौंपा।
कनेक्शन नहीं देने पर सौंपा ज्ञापन
धार.
नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित दुकानों मेें एमपीईबी द्वारा इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन नहीं दिए जाने पर दुकान मालिकों द्वारा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शहर के महाजन हॉस्पिटल के सामने धार नगरपालिका द्वारा 27 दुकानें निर्मित की गई थी। जिन दुकानों का नगरपालिका से पट्टा अनुबंध होने के बाद एमपीईबी से इलेक्ट्रिसिटी स्थाई कनेक्शन मांगा गया। परंतु एमपीईबी द्वारा ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है।
वैश्यिक महामारी में लॉकडाउन के बाद अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भारत सरकार और मप्र शासन द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार को बढ़वा दिया जा रहा हैं। वहीं एमपीईबी व धार नगरपालिका की आपसी सहमती नहीं बन पाने के कारण दुकान मालिकों को विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
दुकान मालिकों द्वारा बैंक व संस्थाओं से कर्ज लेकर नगरपालिका करोड़ों रुपए को भुगतान किया जा चुका है। साथ ही दुकानों का किराया भी शुरू हो चुका है। इससे व्यापारियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में बुधवार को व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को व्यापारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर ने इस समस्या का शीघ्र ही निराकरण करने की बात कहीं।
ज्ञापन के समय सुधीर त्रिवेदी, मनोहरलाल कुमावत, गोविंद देवड़ा, विपिन देशपांडे, दीपक लश्करी, मनजिंदर कौर उपस्थित थे।