धार में चार चरण की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा 3800 से आगे हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रभा गौतम पीछे चल रही हैं।
धार. मध्य प्रदेश के धार जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना चल रही है। यहां काउंटिंग की शुरुआत सुबह 8 बजे से हो गई थी। प्रारंभिक रुझानों में धार, मनवार ओर धरमपुरी में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। जबकि बदनावर, कुक्षी, गंधवानी ओर सरदारपुर में कांग्रेस आगे है।
धार में चार चरण की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा 3800 से आगे हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रभा गौतम पीछे चल रही हैं। नीना को चार राउंड में 23, 642 और प्रभा को 19, 842 वोट मिले हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे राजीव यादव 6, 340 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
उधोग मंत्री तीन राउंड में पिछड़े
जिले की दूसरी सामान्य सीट बदनावर आती है। जहां भाजपा से उधोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव लगातार पीछे चल रहे है। दत्तीगांव को 16488 वोट मिले। कांग्रेस के भंवरसिंह शेखावत को 17426 वोट के साथ 938 वोट की लीड बनाये हुए है।
गंधवानी ओर कुक्षी में कांग्रेस आगे
आदिवासी अंचल की गंधवानी ओर कुक्षी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंघार ओर सुरेंद्र सिंह बघेल आगे चल रहे। सिंघार 3851 ओर बघेल 11141 वोटों से आगे चल रहे है।