
swimming pool gas leak case
MP News: मध्यप्रदेश के धार शहर के उदय रंजन क्लब पर बने अंतर्राष्ट्रीय मानक के स्विमिंग पूल के संचालन में घोर लापरवाही बरती जा रही है। पिछले दिनों पानी के अंदर क्लोरीन गैस के रिसाव के चलते बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तब स्विमिंग पूल संचालक ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए घटना को सामान्य बताते हुए बचने का प्रयास किया था लेकिन अब 13 दिन बाद बच्चों की जान को जोखिम में डालने और कोताही बरतने के कारण कोतवाली पुलिस द्वारा संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। यह प्रकरण 2 मई को दर्ज किया गया है। जिसमें संचालक को फरार बताया गया है।
शुभारंभ के समय से ही स्विमिंग पूल में व्यवस्थाओं को लेकर लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। 20 अप्रैल को स्विमिंग पूल में पानी के भीतर क्लोरीन गैस के पाइप में लीकेज होने के बाद कुछ बच्चों को सांस लेने की तकलीफ शुरु हो गई थी। इसमें दो बच्चे हर्षित धाकड़ (9) और प्रकृति कुर्मी (4) को खांसी, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत होने के कारण परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया। जांच में स्विमिंग पूल के रखरखाव और संचालन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। जानकारों की मानें तो स्विमिंग पूल में पानी को साफ रखने के लिए क्लोरीन का उपयोग किया जाता है। इसकी मात्रा कम या ज्यादा होने पर जानलेवा साबित हो सकती है।
तैराकी सीखने के लिए प्रतिदिन बच्चे आ रहे हैं। इनमें हर उम्र के बच्चे और युवा शामिल हैं। साथ ही बालिकाएं भी आती है। जिनकी सुरक्षा को लेकर अनदेखी की जा रही है। नियमानुसार पुरुष और महिला ट्रेनर होना जरुरी है। लेकिन अभी दो ही महिला ट्रेनर हैं। मारपीट की घटना के बाद से यहां बाहर से आए कोच वापस चले गए हैं।
स्विमिंग पूल शुरू होने के बाद से ही लगातार विवादों में बना हुआ है। यहां पिछले महीने कोच और कुछ युवाओं के साथ आपसी कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद से अभी तक यहां पर्याप्त संख्या में कोच भी नहीं है। एक-दो महिला ट्रेनरों के भरोसे बच्चों को तैराकी सिखाई जा रही है। इसके अतिरिक्त यहां तैराकी सीखने वाले बच्चों से अधिक फीस लेने का भी मामला सामने आया था जिससे लोगों में नाराजगी है।
Published on:
03 May 2026 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
