2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhar Pickup Accident: हादसे में मृतकों का आंकड़ा हुआ 17, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

mp news: धार में स्थित इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर 29 अप्रैल को पिकअप और स्कॉर्पियो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मृतकों का आंकड़ा अब 17 तक पहुंच चुका है।

2 min read
Google source verification

धार

image

Akash Dewani

May 02, 2026

Dhar Pickup Accident Death toll rises to 17 woman dies in MY Hospital mp news

Dhar Pickup Accident Death toll rises to 17 (फोटो-Patrika.com)

Dhar Pickup Accident: मध्य प्रदेश में दुर्घटना के कारण मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। धार जिले से गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर 29 अप्रैल को हुए भीषण सड़क हादसे में अब मृतकों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है। जिले के तिरला क्षेत्र के अंबा पुरा में रहने वालो शारदा बाई की इंदौर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। बता दें कि, हादसे में एक साथ 16 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हुए थे। अब इलाज के दौरान एक और महिला की मौत हो गई है। (mp news)

गांव लाया गया शव

मिली जानकारी के अनुसार शारदा बाई, इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय हॉस्पिटल) में भर्ती थी जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। शनिवार दोपहर को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव में लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पिकअप और स्कार्पियो के बीच हुई थी टक्कर

दरअसल, 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजरने वाले इंदौर - अहमदाबाद हाईवे के तिरला बायपास पर देर रात एक स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलट गया था। पिकअप में हादसे के समय 50 मजदूर सवार थे जिनमें 12 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के दूसरे दिन इलाज के दौरान 4 और लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंच गया था। अब हादसे के करीब 2 दिन बाद एक और महिला की मौत हो गई है। मृतकों में 6 महिलाएं और बच्चे शामिल है।

कैसे हुआ था हादसा?

हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास देर रात को हुआ है। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पहले एक स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि, वाहन में क्षमता से काफी ज्यादा मजदूर सवार थे। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुखद बात ये है कि, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पीएम मोदी ने जताया था दुख

हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था। उन्होंने पीएमओ के आधिकारिक एक्स हंडल से पोस्ट करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, मृतकों के परिजन को केंद्रीय कोष से 2-2 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि देने और घायलों को 50-50 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की थी। (mp news)