धार

40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों बाबू धराया, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले की गंधवानी पंचायत में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां गंधवानी जनपद पंचायत के लेखपाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने पकड़ा है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर की गई है।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई


आवेदक गुलाब सिंह ने आरोप लगाया है कि लेखपाल मनोज बैरागी ने सीसी रोड डिमांड को जिला पंचायत कार्यालय भेजने की एवज में 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। पैसे की मांग से परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय को शिकायत की थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने मामले की जांच की तो जांच को सही पाया गया।

रंगे हाथों पकड़ाया लेखपाल


शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने 40 हजार रूपए रंगे हाथों लेते हुए लेखपाल को पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने लेखपाल मनोज बैरागी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Updated on:
09 Nov 2024 02:34 pm
Published on:
09 Nov 2024 02:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर