धार

MP News: आसमान से बरसी आफत ने छीन ली 3 मासूमों की जिंदगी, मची चीख-पुकार

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले से बड़ा मामला सामने आ रहा है। मंगलवार को बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक घायल है।

less than 1 minute read
Jul 16, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के अर्जुन नगर की है। जहां बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरु हो गई। तो बच्चे उससे बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली बच्चों के ऊपर ही गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन एंबुलेंस को बुलाकर बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने गणेश, गालियां और पकंज को मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे का इलाज अभी अस्पताल में जारी है।


मौके पर पहुंची पुलिस की टीम


घटना की जानकारी मिलने के तुरंत पुलिस की टीम पहुंच गई। ऐसी जानकारी सामने निकालकर आ रही है कि मृतकों और घायल के परिजनों को सरकार द्वारा राशि आवंटित की जाएगी। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
16 Jul 2024 07:02 pm
Published on:
16 Jul 2024 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर