MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले के लेबड़–मानपुर फोरलेन पर बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पिपलिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला रेखा बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बेटा राहुल बाइक से मां और बेटी को लेकर अपने गांव बछड़ावादा लौट रहा था। इसी दौरा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोश में आए ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।