धार

MP की बेटी परिधि शर्मा का बॉलीवुड में डेब्यू, ‘Haq’ मूवी में दिया धमाकेदार परफॉरमेंस

Haq Film: एमपी की बेटी परिधि शर्मा ने शाह बानो केस पर बनी फिल्म ‘हक’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा है। परिधि ने इस फिल्म में इमरान हाशमी की बहन का दमदार किरदार निभाया है।
2 min read
Nov 08, 2025
paridhi sharma bollywood debut haq film review emraan hashmi Shah Bano case
jodha-akbar fame paridhi sharma bollywood debut from Haq movie (photo- imdb website)

Paridhi Sharma Bollywood Debut: मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग निवासी सेवानिवृत्त सेल टैक्स अधिकारी नरेंद्र शर्मा की बेटी परिधि शर्मा फिल्म 'हक' (Haq Film) से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई है, जिसमें परिधि नायक इमरान हाशमी की बहन की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म चर्चित शाहबानो केस (Shah Bano case) पर आधिरत है।

जोधा अखबार सीरियल से मिला फेम

बाग में जन्मी परिधि शर्मा ने टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में जोधा के मुख्य किरदार से देश भर में प्रसिद्धि हासिल की थी। टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद, यह उनका पहला फिल्म प्रोजेक्ट है। सपन वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'हक' 7 नवंबर को रिलीज हो गई है।

फिल्म में लीड भूमिकाओं में इमरान हाशमी और यामी गौतम हैं। परिधि ने पुणे में एमबीए करते समय कई स्तरीय रंगमंचीय प्रस्तुतियां दीं। मुंबई में पृथ्वी थिएटर से अपने अभिनय को निखारा और इंदौर में कथक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके अभिनय की शुरुआत 'गोद भराई' धारावाहिक से हुई थी।

फिलहाल हांगकांग में है परिधि

परिधि के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिधि फिलहाल हांगकांग में हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि परिधि को बचपन से ही अभिनय का शौक था। इस क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, परिधि ने नृत्य और अभिनय में अथक परिश्रम कर टीवी इंडस्ट्री में प्रवेश किया। उन्हें बालाजी टेलीफिल्स के प्रसिद्ध सीरियल 'जोधा अकबर' में जोधा का रोल मिला, जिससे उन्हें पहचान मिली। फिल्म 'हक' में उन्होंने मुय नायक इमरान हाशमी की बहन के रोल को बेहतर अभिनय के साथ निभाया है।

7 हजार लड़कियों में से चुनी गई परिधि

परिधि एकता कपूर के धारावाहिक में 7000 लड़‌कियों ने ऑडिशन दिया, जिसमें परिधि जोधा के किरदार के लिए चयनित हुई। परिधि ने इस भूमिका में अपने अभिनय से देश-विदेश में याति प्राप्त की। पटियाला बेब्स, चीकू की ममी आदि धारावाहिक में लीड रोल किया। उनके परिश्रम परिवारजन का सहयोग, अपनी अभिनय के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

Published on:
08 Nov 2025 12:00 pm