धार

Dhar Crime: गोवंश चोरी के शक में दो युवकों को पीटा, एक की मौत

Mob Lynching Case: पीथमपुर के ग्राम तारपुरा में वारदात, मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई; घटना के करीब 12 घंटे बाद दो संदेही हिरासत में।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 4:46 PM IST
Dhar Mob Lynching Case
cow theft suspicion mob beating sanjay verma death, गोवंश चोरी के शक में युवक की हत्या (Source-Patrika)

Dhar Mob Lynching Case: मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गोवंश चोरी के शक में मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना पीथमपुर के ग्राम तारपुरा की है जहां शुक्रवार 6 नवंबर को भीड़ ने दो युवकों को घेर लिया और गोवंश चोरी के शक में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हुए थे जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

गोवंश चोरी के शक में पीटा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर 1-2 बजे के बीच बेटमा का रहने वाला धर्मेन्द्र बस स्टैंड से अपने परिचित संजय उर्फ संजू निवासी नालछा के साथ पैदल-पैदल गांव बेटमा की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में मेटल कंपनी के आगे कुछ गाय रोड पर थीं, जिन्हें दोनों हकाल कर साइड में कर रहे थे। तभी अखिलेश बुंदेला उसका भाई कमलेश बुंदेला वहां पर आ गए, दोनों भाईयों को लगा कि दोनों गाय चोरी कर ले जा रहे हैं, इस कारण उनके बीच विवाद होने लगा इसी दौरान तीसरा युवक सोनू भी वहां आ गया और फिर तीनों ने मारपीट करते हुए दोनों को बांधकर एक ढाबे पर लेकर आए। ढाबे पर राकेश और भूरिया नाम के दो युवक और आए और फिर आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की।

इलाज के दौरान मौत

संजय और धर्मेन्द्र के परिजनों को जब घटना का पता चला तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संजय उर्फ संजू की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को राउंड अप कर लिया है और बाकी की तलाश कर रही है। मृतक संजय वर्मा के भतीजे अमन वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा को बिना किसी वजह के भीड़ ने निशाना बनाया। उन्होंने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों के मुताबिक, संजय की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
7 Nov 2026, 4:46 PM IST
Published on: