धार

शर्मनाक: बेटी का कार चलाना नहीं आया रास, दबंगों ने बैट और लट्ठ से बेरहमी से पीटा

MP News Crime Against Women: एमपी में शर्मसार करने वाली घटना, धार जिले का मामला, दबंगों ने एमपी की बेटी और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 4:25 PM IST
Crime against women

MP News Crime Against Women: मुंबई-आगरा नेशनल हाइवे पर गाड़ी से टकराने की बात पर दबंगों ने परिवार को बेरहमी से पीटा। महिलाएं चीखकर मदद मांगी पर किसी ने उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। ठीकरी (बड़वानी) का अमित गुप्ता का परिवार धामनोद से इंदौर जा रहा था। बेटी आनंदिता गाड़ी चला रही थी। पलाश होटल के सामने स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी स्लो की तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो भिड़ गई।

परिवार ने कार साइड में खड़ी कर चालक को धीरे चलाने की बात कहने लगे। इस पर गाड़ी से चार युवक उतरे और परिवार से गालीगलौज कर मारपीट की। पति को बचाने तृप्ती और बेटी आनंदिता आए तो उन्हें भी पीटा। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया, छोटिया वर्मा, कुलदीप, सावन, हेमंत पर केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरतार किया है, बाकी की तलाश कर रहे है।

छिपकर बचाई जान

परिवार को जान बचाने के लिए एक होटल में छिपना पड़ा। युवकों ने साथियों को फोन कर बुलाया। जो हाथों में बेसबॉल बैट व लट्ठ लेकर पहुंचे थे। गाड़ी में नुकसान के बदले परिवार से रुपए मांगे। होटल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो उनसे भी मारपीट की।

वीडियो वायरल, ठीकरी की बेटी की मदद करो

पति से हाथापाई पर पत्नी तृप्ती और बेटी ने बचाने का प्रयास किया तो, उनसे मारपीट की। महिला ने वीडियो बना मदद मांगी। वह ठीकरी की बेटी है, जिसके साथ इस तरह का बुरा बर्ताव हुआ है।

Updated on:
11 Feb 2025, 4:25 PM IST
Published on: