26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhar Accident: सांवरिया सेठ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, कार में लगी आग, अंदर बैठे 4 दोस्तों की मौत

Dhar car fire accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में महू-नीमच फोरलेन पर कार में आग लगने से चार युवाओं की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 26 Oct 2026, 10:43 AM IST

dhar car fire accident four youths lost life one injured

Dhar car fire accident: कार में आग लगने से चार दोस्तों की मौत (फोटो सोर्स- Patrika)

Dhar car fire accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे के डिजायर कार में आग लगने से अंदर बैठे चार युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर सादलपुर के करीब हुआ था। कार मे पांच युवक संवार थे, जो आपस मे दोस्त थे ओर सांवरिया सेठ दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

डिवाइडर से टकराई कार, अचानक पकड़ ली आग

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे सादलपुर थाना अंतर्गत ढाबे के समीप पुलिया पर बने डिवाइडर से तेज रफ्तार से टकरा गई। इस टक्कर से कार का इंजन बाहर आ गया और कार पुलिया से नीचे गिर गई। देखते-देखते कार में आग लग गई। पुलिया से नीचे गिरते समय एक युवक कार से बाहर गिर गया।

कार में बैठे थे पांच दोस्त, चार की कार के अंदर ही जलने से गई जान

एक युवक कार से बाहर आ गया लेकिन अंदर बैठे चार युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त सागौर से सांवरिया सेठ के लिए दर्शन करने के लिए निकले थे। दर्शन के बाद घर वापस आते समय रात करीब 11:30 बजे सादलपुर के पास हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची लेकिन इंजन चुकी बाहर गिर चुका था और कार बुरी तरह जल चुकी थी, इस कारण अंदर बैठे चार युवकों को बचाया नहीं जा सका।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

पुलिस के द्वारा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर दमकल की टीम ने आग को बुझाया गया। चारों युवकों की डेड बॉडी को धार के जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतकों के नाम, एक घायल

  1. अंकुश उर्फ भीम पिता विक्रम चौधरी जाति धाकड़ उम्र 20 साल निवासी धाकड़ धर्मशाला के पास बड़ी सागौर
  2. चेतन पिता जीवन चौधरी जाति धाकड़ उम्र 20 साल धाकड़ धर्मशाला के पास बड़ी सागौर
  3. आदित्य उर्फ अनमोल पिता संतोष तिवारी उम्र 19 साल जाति ब्राह्मणनिवासी चौधरी मोहल्ला बड़ी सागौर
  4. अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी जाति बलाई निवासी सुहागपुर सागौर
  5. घायल - तुषार पिता मुकेश मंडलोई उम्र 20 साल जाति खाती निवासी माधोपुर सागौर

टायर के फटने से कार चालक ने खोया नियंत्रण- एएसपी

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी पारुल बेलापूरक ने मीडिया को बताया कि हादसा सादलपुर के पास हिराश्री घाबे के पास बने पुलिया पर रात करीब 11:30 बजे हादसा हुआ। एएसपी ने बताया कि राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन कर पांच युवक डिजायर कार में सागौर लौट रहे थे। तभी पुलिया के पास ड्राइवर की तरफ वाले पहिया फट गया और उसमे आग लग गई। कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में गिर गई और उसमे आग लग गई। सभी युवक सागर के रहने वाले थे।