धार

‘पीछा छोड़ दो वरना…’, देवकृष्ण की चेतावनी बनी हत्या की वजह, चौंकाने वाला खुलासा

Dhar Murder Case: हत्या करने वाला बदमाश सुरेंद्र अभी फरार है, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है....

3 min read
Apr 13, 2026
Dhar Murder Case प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Dhar Murder Case: बीते दिनों पहले धार के राजोद क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण में मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की जघन्य हत्या को लेकर सर्व समाज में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि देवकृष्ण की एक चेतावनी ही उस पर भारी पड़ गई। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बीते दिन लोग सड़क पर उतरे और रैली निकाल कर थाने पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों के हाथों में तख्यितां और पर्चे थे। जिन पर लिखा था देवकृष्ण के हत्यारों को फांसी दो और संविधान का सम्मान करो। इस केस में पुलिस द्वारा आरोपी की पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है।

Dhar Murder Case प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

वहीं हत्या करने वाला बदमाश सुरेंद्र अभी फरार है, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो समाज के लोगों द्वारा सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि 7 अप्रेल को आरोपी सुरेंद्र द्वारा देवकृष्ण के घर में घुसकर हत्या कर दी थी, जिसकी साजिश मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश ने रची थी। आरोपियों ने हत्या के लिए सुरेंद्र पिता प्रताप भाटी निवासी छड़ावद को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी। समाज द्वारा आरोपी गिरफ्तारी के साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक में चलाने की मांग की।

पीड़त परिवार को न्याय दिलाने की गुहार

मृतक देवकृष्ण अपने परिवार का इकलौता था। करीब 25 साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। हत्या से परिवार उजड़ गया है। मां और बहन अभी तक सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से समाजनों द्वारा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने और मृतक की विधवा मां को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की।

भारी पड़ी चेतावनी

इस पूरे हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि मारने की साजिश दो महीने पहले ही रच ली गई थी, जब देवकृष्ण ने आरोपित कमलेश पुरोहित को उसकी पत्नी का पीछा छोड़ने की चेतावनी दी थी। इसी विवाद ने आगे चलकर खौफनाक अंजाम ले लिया। पुलिस जांच के मुताबिक, इस चेतावनी के बाद ही आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश तैयार की। कई दिनों तक प्लानिंग के बाद 7 अप्रैल को लूट की झूठी कहानी गढ़कर देवकृष्ण की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

घटना ने किया शर्मसार

ग्रमीणों ने बताया कि घटना ने पूरे गांव को शर्मसार किया है। जिस प्रकार प्रियंका ने प्रेमी की चाह में अपने सुगाह का सौदा कर उसकी हत्या कर दी। उसके लिए उसे कठोर दंड मिलना चाहिए।

पकड़ में आने के बाद खुलेगा राज

योजना के तहत उसने सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी को एक लाख रुपए में हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। घटना से पहले प्रियंका ने पति को नशे की दवा देकर सुला दिया और घर के दरवाजे खुले छोड़ दिए। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र घर में दाखिल हुआ और सो रहे देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती फरार सुपारी किलर को पकड़कर इस सनसनीखेज साजिश की पूरी तस्वीर सामने लाना है।

इस पूरे घटनाक्रम में प्रियंका का प्रेमी कमलेश भी अहम भूमिका में सामने आया है। फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी रिमांड 13 अप्रेल तक है और उससे कई अहम खुलासों की उम्मीद की जा रही है। जानकारी मिली है कि कातिल पत्नी प्रियंका ने पति देवकृष्ण की हत्या कराने के बाद वारदात की रात ही पति की लाश के सामने प्रेमी कमलेश के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। वारदात के बाद प्रेमी ने उसे रोने और लूट की झूठी कहानी बनाने के लिए कहा और उसने ऐसा ही किया। पुलिस ने प्रेमी को रिमांड पर लिया है जिससे की उनसे वारदात के संबंध में और पूछताछ की जा सके।

ये भी पढ़ें

MP में अटका 350 करोड़ से बनने वाला ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’, नहीं भेजा प्रस्ताव
Published on:
13 Apr 2026 12:38 pm
Also Read
View All