धार

धार में TI दिलीप पुरी के पिता की मांग, पूरे मामले की हो CBI जांच, बहन बोली- की जाए ‘बुलडोजर कार्रवाई’

TI Dilip Puri death: टीआई दिलीप पुरी की मौत पर परिवार ने दोषियों पर सीबीआई जांच की मांग की है । सीएम ने परिवार को 1 करोड़ सहायता और पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश दिए।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 4:11 PM IST
टीआई दिलीप और उनकी बहन (Photo Source - Patrika)
टीआई दिलीप और उनकी बहन (Photo Source - Patrika)

TI Dilip Puri death:मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करों के ट्रक की चपेट में आने से टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद से मध्यप्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे मामले में दिलीप पुरी के पिता ओम प्रकाश पुरी और उनकी बहन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। साथ ही सीबाआई जांच की मांग भी की है। उन्होंने आगे कहा कि बेटा लोगों को शिक्षा देने का काम भी करता था। वहीं बहन ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी और कहा कि मेरे भाई के दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उनकी वजह से हमारा भाई चला गया। हम सिर्फ तीन बहनें है।

पुलिस वालों के साथ ऐसा, आम लोगों के साथ क्या होगा...

आगे उन्होंने कहा है कि दोषी की फैमली पर बुलडोजर कार्रवाई भी होनी चाहिए। जो भी लोग इन चीजों में शामिल है उन सभी को फंसना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी मफिया है और जो टीम में थे उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। अगर हादसा होता तो उन्हें भी चोटे आती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसी को कुछ भी नहीं हुआ सिर्फ मेरे भाई कि जान चली गई।

उन्होंने कहा कि अगर भाई हाथ-पैर से अपाहिज होता तो हम परिवार को देख लेते लेकिन उन्होंने तो जान ही ले ली। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। 17 साल की लड़की है और 8 साल का बेटा है। उनकी पढ़ाई लिखाई कैसे होगी। माता-पिता ने जमीने बेचकर पढ़ाई कराई थी। भाई ने लोगों को फ्री में शिक्षा दी। आगे उन्होंने कहा कि जब पुलिस वालों के साथ ही ऐसा हो रहा है तो आम लोगों के साथ क्या होगा। मेरे भाई की हत्या हुई है। अब मां-बाप का क्या होगा। बता दें कि कलेक्टर राजीव रंजन मीना ओर एसपी सचिन शर्मा टिआई दिलीप पूरी के गांव बरमंडल पहुंच चुके है। उनके पार्थिव देह आने का इंतजार किया जा रहा है। अंतिम यात्रा के लिए सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया।

मिलेगी 1 करोड़ की सहायता राशि

बता दें कि इस पूरे मामले में सीएम मोहन यादव ने ट्वीट करके कहा है कि मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ बी वीर बलिदानी श्री दिलीप पुरी जी की धर्मपत्नी को एसआई के पद पर अनुकंपा नियुक्ति एवं परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पिता रह चुके अध्यक्ष

थाना प्रभारी दिलीप पुरी धार जिले के राजोद थाना के बरमंडल के रहने वाले थे। उनका परिवार फिलहाल इंदौर में था लेकिन माता-पिता बरमंडल में ही रहते है। बताया जा रहा है कि दिलीप के पिता ओमप्रकाश पुरी कांग्रेस के नेता हैं और मंडलम अध्यक्ष रह चुके हैं। घर में बेटे की मौत के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
2 Nov 2026, 4:11 PM IST
Published on: