धार

मध्यप्रदेश में ’37 रूटों’ का सर्वे पूरा, रूरल एरिया में दौड़ेंगी 25 बसें

MP News: रोजाना करीब 500 और माह में 15 से 20 हजार यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

2 min read
Apr 16, 2026
Buses प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: जिले के रूरल एरिया के लिए लोक परिवहन को लेकर बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। वर्षों से बस सुविधा से वंचित गांवों को अब मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा से जोड़े जाने की तैयारी है। भोपाल से आए अधिकारियों के दल ने जिले के 37 प्रस्तावित रूटों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। योजना के तहत जल्दी ही जिले में 20 से 25 बसें शुरू होने की संभावना है, जिससे रोजाना करीब 500 और माह में 15 से 20 हजार यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें

MP News: साल 2029 से पहले नहीं दौड़ पाएगी ‘इंदौर-खंडवा ट्रेन’, रेलवे ने खुद स्वीकारा

जिन गांवों तक बस नहीं पहुंची, वहीं से होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का लाभ खास तौर पर उन ग्रामीण और जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों को मिलेगा जहां आज तक बसों की नियमित सुविधा नहीं है। अभी स्थिति यह है कि कई गांवों में लोगों को ट्रैक्टर, टे्पो, पिकअप और जीप में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। नई बस सेवा शुरू होने से सुरक्षित, सस्ता और सुलभ आवागमन संभव होगा। वहीं इसे कही हद तक ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

डिपो के लिए धार पीथमपुर में देखी जगह

बसों के संचालन के साथ स्टैंड के लिए एक व्यवस्थित प्लेट फार्म के लिए डिपो के रूप में जगह का आवंटन किया जा रहा है। साथ बसों को सुरक्षित रखने के साथ ही उनका सही से संचालन हो इसके लिए परिवहन कार्यालय के पास ही 2.40 हेक्टेयर जगह देखी गई है। इसकी कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। पीथमपुर में जगह देखी गई है। यहां भी जल्द ही मुहर लग जाएगी। जिससे कि धार और पीथमपुर में बसों को खड़ा कर उनकी देख रख की जा सके। इंदौर संभाग के सभी जिले में द्वितीय चरण में कार्य होगा जिसमें 771 रूट रहेंगे और 1706 बसों का सड़कों पर संचालन किया जाएगा।

रोडवेज की तर्ज पर सीमित किराए में सुविधा

प्रदेश सरकार ने रोडवेज की तर्ज पर निजी एजेंसी से अनुबंध के आधार पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। संभाग स्तरीय कंपनी के माध्यम से इंदौर सहित धार, रतलाम, देवास और आसपास के जिलों में बसें संचालित की जाएंगी। 37 रूटों का सर्वे पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के तहत जिले के 37 रूटों का सर्वे किया गया है। जिन रूटों पर बस संचालन न के बराबर है उन्हें प्राथमिकता दी गई है। संभागीय एजेंसी के माध्यम से बसें चलाई जाएंगी। जल्दी ही कुछ बसें शुरू होने की संभावना है।- ह्रदयेश यादव,आरटीओ, धार

इन मार्गों पर पहले चरण में बसें चलने की संभावना

  1. इंदौर - धार
  2. धार - दसई
  3. मांडू - ठीकठान
  4. बगड़ी - धार
  5. सरदारपुर रिंगनोद - भोपावर
  6. राजगढ़ -टांडा नाका
  7. मांगोद-लाबरिया
  8. दत्तीगांव-बदनावर
  9. गंधवानी-सिंघाना
  10. मनावर-उमरबन
  11. धरमपुरी-तारापुर - मांडव
  12. कुक्षी - निसरपुर (व्हाया बड़वानी)

ये भी पढ़ें

गाड़ी नंबर को लेकर लागू होगी नई व्यवस्था ! नहीं बदलेगा ‘लकी नंबर’
Published on:
16 Apr 2026 05:39 pm
Also Read
View All