धार

दिग्गज भाजपा नेता की फैक्ट्री में महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Suspicious death: भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल की फैक्ट्री में महिला श्रमिक की संदिग्ध मौत से बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के पति ने फैक्ट्री मैनेजर पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया।
2 min read
Apr 21, 2025
Uproar over Suspicious death of female worker working in Malwa Frozen Food factory owned by BJP leader Rajesh Agarwal in dhar

Suspicious death: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित बदनावर में भाजपा नेता व पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल की फैक्ट्री मालवा फ्रोजन फूड में काम करने वाली महिला की रविवार को मौत हो गई। घरवालों ने फैक्ट्री प्रबंधक पर आरोप लगाए कि कुछ दिन पूर्व महिला के साथ फैक्ट्री के कर्मचारी ने मारपीट की थी।

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सांगवी के अंतर्गत गांव हरकाझर की महिला मजदूर सीमा पति प्रकाश बंजारा (24) की ईलाज के दौरान मौत हो जाने पर परिजन रविवार शव रतलाम से वापस बदनावर अस्पताल लाए। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और पुलिस थाने पर पहुंचे। महिला के पति प्रकाश बंजारा ने बताया कि उसके साथ दो दिन पूर्व फैक्ट्री में किसी कर्मचारी ने मारपीट व छेड़छाड़ की थी। बाद में सीमा शाम को अपने घर चली गई। शनिवार सुबह वह बेहोश हो गई उसे एंबुलेंस द्वारा बदनावर शासकीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। जहां रात में उसकी मौत हो गई।

परिजनों द्वारा अस्पताल व पुलिस को मारपीट की सूचना नहीं दी गई थी और शव सीधा अपने गांव ले गए। वहां अंतिम संस्कार से पहले शंका होने पर उसे दोबारा शव बदनावर सिविल अस्पताल लाए। परिजनों ने पुलिस थाने में सूचना दी बाद में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। रविवार शाम को महिला का अंतिम संस्कार किया। इसके पूर्व दोपहर तक लोग थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए जमे रहे। महिला के पति ने फैक्ट्री प्रबंधक परला मजदूरों के साथ शोषण व मारपीट का आरोप लगाया।

फैक्ट्री मालिक बोले-फुटेज पुलिस को दिए

फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल ने बताया कि महिला मजदूरों में काम को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला ने दिनभर काम किया। शाम को घर गई। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के पूरे फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। मामले में मजदूरों को बहकाया गया है और मनगढंत कहानी बनाई गई है। फैक्ट्री के किसी भी कर्मचारी ने कोई मारपीट नहीं की है। सभी आरोप निराधार हैं।

Updated on:
21 Apr 2025 01:45 pm
Published on:
21 Apr 2025 11:36 am