
हिंदू धर्म में सारी चीजें महीने, हफ्ते और दिन के हिसाब से की जाती है। इस धर्म में हर दिन का एक अलग मतलब होता है। हर दिन जैसे अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने का महत्व बताया गया है उसी तरह महीने के हिसाब इन चीजों का सेवन करने से धन-धान्य समृद्धि मिलती है। भादो ( Bhado ) महीना श्रीकृष्ण ( Lord Krishna ) से संबंधित होता है, शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था।
सावन महीने की तरह भादो का महीना भी पवित्र माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण को यह महीना बहुत प्रिय होता है। श्रीकृष्ण का जन्म कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। भाद्रपद महीना शुरू हो चुका है तो 14 सितम्बर को समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें- Bhadrapada 2019 : भादो में बदल सकता है आपका भाग्य
हिन्दू ग्रन्थों में भाद्रपद ( Bhadrapada ) से जुड़ी बहुत सी बातें बताई गई हैं, जिन्हें लेकर इस माह में सावधानियां बरतनी चाहिए। कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं, जिन्हें हम अनजाने में कर देते हैं। इस पवित्र महीने में कुछ खास बातों और नियमों का ध्यान रखना चाहिए।