धर्म-कर्म

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में आपने अब तक नहीं किया है इस चीज का दान, तो नवमी के दिन जरूर पूरा करें ये काम, खुल जाएंगे तरक्की के दरवाजे

Chaitra NAvratri 2023: Donate this on Maha Navami To get advancement or Improvement:
3 min read
Mar 29, 2023
chaitra_navratri_navami_ke_din_zarur_kar_de_in_chizon_ka_daan.jpg

Chaitra NAvratri 2023: Donate this on Maha Navami To get advancement or Improvement: हिंदु धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना गया है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। यानी आज महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी है। कल यानी गुरुवार को नवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि संपन्न हो जाएंगे। ऐसे में यदि आप मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि संपन्न होने से पहले कुछ चीजों का दान अवश्य कर दें। यदि आपने अब तक नवरात्रि में अनिवार्य रूप से किए जाने वाली दान सामग्री में से कोई भी एक सामग्री भी दान नहीं की है, तो नवमी पर इस दान का कार्य अवश्य पूरा कर लें। माना जाता है कि इस दान से मां दुर्गा खुश होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाकर देव लोक में गमन कर जाती हैं। लेकिन इस दान को करने से वे हमेशा प्रसन्न रहती हैं और अपनी कृपा भी हमेशा बरसाती हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने आखिर किन चीजों के दान से खुश हो जाती हैं मां दुर्गा, खोल जाती है किस्मत के बंद ताले...

लाल चूड़ियां
नवरात्रि में 9 दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है और उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। माना जाता है कि मां दुर्गा को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाए, तो वे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में नवरात्रि के शुभ दिनों में यदि आपने अब तक लाल रंग की चूडिय़ां दान नहीं किया है, तो आपके पास बस आज यानी बुधवार और कल यानी गुरुवार नवमी का दिन ही बाकी है। इन दिनों में आप लाल रंग की चूडिय़ों का दान करें और मां दुर्गा को प्रसन्न करें।

केला
शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए केले का दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि केले का दान करने से घर में बरकत आती है। साथ ही माता रानी की हमेशा आप पर कृपा बनी रहती है। अगर आपने अब तक केले का दान नहीं किया है, तो आप आज यानी बुधवार और गुरुवार को केले का दान करें। हो सके तो केले का दान किसी जरूरतमंद को ही करें। ऐसा करने से मां दुर्गा खुश होंगी और आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी।

वस्त्र
नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को वस्त्र दान करना भी शुभ माना गया है। माना जात है कि कन्याओं को यदि वस्त्र दान किए जाएं, तो घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। दुख, दरिद्रता का नाश होता है। वहीं परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य का सुख मिलता है, यानी रोगों से राहत मिलती है।

किताबें
किताबों का दान महादान माना गया है। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में किताबें दान करने से बहुत लाभ मिलता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी दुख नहीं आते और मां दुर्गा के साथ ही मां सरस्वती का आशीर्वाद भी भक्तों पर बना रहता है। इसलिए आप आज या कल नवरात्रि तिथि संपन्न होने से पहले कन्या पूजन के दौरान किताबों का दान कर सकते हैं।

इलायची
इलायची एक ऐसी खाद्य सामग्री है, जिसे पूजा-पाठ में प्रयोग किया जाता है। नवरात्रि में मां की पूजा में भी इलायची का महत्व माना गया है। वहीं नवरात्रि में इलायची का दान भी बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि नवरात्रि में इलायची का दान व्यक्ति को नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में तरक्की के योग बनाता है। तो आप भी यदि नौकरी या बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो इलायची का दान जरूर करें। यह दान आप आज या कल नवरात्रि तिथि संपन्न होने से पहले करें तो बेहतर होगा।

Updated on:
29 Mar 2023 04:39 pm
Published on:
29 Mar 2023 04:38 pm