धर्म-कर्म

ये मंगलवार है बेहद खास, ऐसा करते ही तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे हनुमान जी

ये मंगलवार है बेहद खास, ऐसा करते ही तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे हनुमान जी
2 min read
Feb 03, 2020
ये मंगलवार है बेहद खास, ऐसा करते ही तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे हनुमान जी
ये मंगलवार है बेहद खास, ऐसा करते ही तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे हनुमान जी

शनिवार का दिन तो हनुमान जी अति प्रिय है लेकिन मंगलवार का दिन भी भगवान हनुमान जी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने का दिन माना जाता है। अगर किसी की कोई समस्या हो तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर ये काम जरूर कर लें। जानें कैसे तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं भक्त शिरोमणी श्री हनुमान जी।

मंगलवार के दिन अपनी सुविधानुसार ताजे जल से स्नान करके हनुमान मंदिर में जाकर करने से हनुमान जी तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। संकटमोचन हनुमान जी के निमित्त जो भी मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर ये छोटा सा उपाय करता है, प्रसन्न होकर हनुमान जी उनकी कामनाएं पूरी करके अपने शरणागत की सभी समस्याओं का भी अंत कर देते हैं। कर्ज से मुक्‍ति के साथ शादी-विवाह में हो रही देरी एवं धन संबंधित उपाय की समस्या भी दूर हो जाती है।

मंगलवार के दिन करें ये काम

मंगलवार के दिन संभव हो तो ताजे जल से स्नान करके हनुमान मंदिर में हनुमान यंत्र साथ लेकर जावें। मंदिर में जाकर सबसे पहले चमेली के तेल का एक दीपक जला दें, एवं हनुमान चालीसा यंत्र उनके चरणों में रख दें। दीपक जलाने के बाद दंडवत लेटकर श्री हनुमान जी के चरणों को स्पर्श करके प्रणाम करें। प्रणाम करने के बाद दोनों हाथ जोड़कर 11 बार श्री हनुमान जी की परिक्रमा लगायें।

इसके बाद अब हनुमान जी को सफेद अकाव (आक) के फूलों की माला पहनावें। हनुमान जी को एक पानी वाला नारियल भेंट करें। हनुमान जी के सामने बैठकर उनके चरणों एवं गदा की सिंदूर अपने माथे व दोनों भुजाओं पर लगावें। उपरोक्त क्रम करने के बाद वहीं बैठकर 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करते समय पीछे मुड़कर नहीं देखें, किसी से बात नहीं करें, अगर चालीसा याद हो तो आंख बंद करके ही पाठ करें। चालीसा का पाठ पूरा होने के बाद उक्त हनुमान यंत्र को हमेशा अपने पास में रखे। इस उपाय से सभी इच्छाएं भी पूरी होने लगती है।

******************

Published on:
03 Feb 2020 05:38 pm