धर्म-कर्म

Dhanteras Special 2022- धनतेरस को लेकर न रहे भ्रमित, जानें तिथि और कब व क्यूं मनाया जाएगा

- 178 साल बाद अद्भुत संयोग भी बना, बाजार में खरीदी का रहेगा खासा उत्साह- इस बार दो दिन मनेगा धनतेरस पर्व, खरीदी के हिसाब से दोनों दिन शुभ

2 min read
Oct 20, 2022

इस बार यानि 2022 में दीप पर्व का पहला दिन यानी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनने वाली धनतेरस दो दिन 22 और 23 अक्टूबर को मनेगी। शुभ संयोग यह भी है कि खरीदी के लिए दोनों दिन शुभ हैं। जानकारों के अनुसार धनतेरस का महत्व यम के निमित्त दीपदान का है। यह शाम को प्रदोषकाल में होता है। तेरस प्रदोषकाल में 22 की शाम को रहेगी। इसलिए दीपदान 22 को ही होगा। हालांकि धन्वंतरि पूजन 23 को किया जा सकेगा।

खास बात यह भी है कि पंच दिनी दीपावली पर्व इस बार 6 दिन का है। 25 को सूर्यग्रहण के कारण कोई पर्व नहीं मनेगा। तेरस 22 अक्टूबर की दोपहर 3.03 बजे से 23 की शाम 5.20 बजे तक रहेगी। फिर चतुर्दशी शुरू होगी। भगवान धन्वंतरि का जन्म मध्यान्ह में हुआ था, इसलिए धन्वंतरि पूजन 23 को होगा। धनतेरस पर दोनों दिन सोना, चांदी, वाहन, जमीन समेत अन्य खरीदी की जा सकती है।

भगवान के जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति
धनतेरस पर धन के कारक गुरु और स्थायित्व के कारक शनि स्वयं की राशि क्रमश: मीन व मकर में गोचर हो रहे हैं। इससे पहले यह संयोग 178 साल पहले की धनतेरस यानी 8 नवंबर 1844 को बना था। यह भगवान के जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति है।

हनुमान मंदिर में 22 को मनेगा पर्व
इंदौर शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि शनिवार शाम प्रदोष काल में दीप श्रृंगार होगा। 24 अक्टूबर को दीपावली पर राम दरबार और रणजीत बाबा का मनोहारी शृंगार किया जाएगा। 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 27 अक्टूबर को भाईदूज मनाई जाएगी। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने से मंदिर के पट शाम 7 बजे खुलेंगे।

खरीदारी के लिए मुहूर्त : 22 अक्टूबर-

शुभ: सुबह 7.50 से 9.15 और रात 8.55 से 10.30 बजे तक।

चर: दोपहर 12.05 से 1.30 तक।

लाभ: दोपहर 1.31 से 2.55 और शाम 5.45 से 7.20 बजे तक।

अमृत: दोपहर 2.55 से शाम 4.20 और रात 10.31 से 12.05 बजे तक।

खरीदारी के लिए मुहूर्त : 23 अक्टूबर-
चर: सुबह 7.51 से 9.15 और रात 8.54 से 10.30 बजे तक।

लाभ: सुबह 9.15 से 10.40 लाभ।

अमृत: सुबह 10.40 से दोपहर 12.05 और शाम 7.20 से रात 8.54 बजे तक।

शुभ: दोपहर 1.30 से 2.55 और शाम 5.44 से 7.20 तक।

(चौघड़िये के अनुसार)

Published on:
20 Oct 2022 04:38 pm
Also Read
View All