धर्म-कर्म

सोमवार को होलिका दहन से पहले जरूर करें यह उपाय

हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही खास होता है।
less than 1 minute read
Mar 08, 2020
holi_dahan.jpg

हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही खास होता है। होली के पर्व से एक दिन पहले होलिका दहन होता है, जो बहुत ही खास माना जाता है। कहा जाता है कि यह दिन तंत्र के लिए बहुत ही खास होता है।


ये तो सभी जानते हैं कि होलिका दहन क्यों किया जाता है लेकिन होलिका की भस्म के उपायों के बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि होलिका की भस्म के बरे में।


दरअसल, होलिका दहन के बाद होली की भस्म को घर लाया जाता है। माना जाता है कि होली का यह भस्म बहुत ही शुभ होती है। ऐसे में जानना बेहद जरूरी है कि होली का भस्म घर क्यों लाया जाता है।


मान्यता के अनुसार, होली की भस्म को घर में लाने से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है, साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है।


इसके अलावा होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर शरीर में मालिश किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से कोई भी रोग नहीं होता है।


मालिश के दौरान जो भी मैल निकलते हैं तो होलिका अग्नि में डाल दिया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जादू-टोने का असर समाप्त हो जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

Updated on:
08 Mar 2020 12:06 pm
Published on:
08 Mar 2020 12:06 pm